TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Share India Securities शेयर में 12% तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 2 सेशंस में 24% चढ़ा

Share India Securities के शेयर में गुरुवार को 12% तक की तेजी आई और स्टॉक 212 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया. लगातार दो सेशंस में शेयर 24% से ज्यादा चढ़ चुका है. NCLT की ओर से Silverleaf Capital Services के साथ विलय की स्कीम को मंजूरी मिलने के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी.

शेयर बाजार में तेजी. Image Credit: Money9live

Highlights

  • Share India Securities शेयर 12% तक चढ़कर 212 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंचा.
  • NCLT से Silverleaf Capital Services के साथ विलय की स्कीम को मंजूरी मिलने के बाद बढ़ी खरीदारी.
  • सिर्फ 2 सेशंस में शेयर 24% से ज्यादा चढ़ा, जबकि 3 महीने में करीब 60% की तेजी.

Share India Securities के शेयरों में गुरुवार को लगातार दूसरे सेशन में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. शेयर 12% तक उछलकर 52-वीक हाई पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान स्टॉक 212 रुपये के स्तर तक गया. इस तेजी के साथ सिर्फ दो लगातार सेशंस में शेयर का कुल उछाल 24% से ज्यादा हो गया है. शेयर में तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. गुरुवार को Share India Securities का शेयर 190.05 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सेशन में यह 189.75 रुपये पर बंद हुआ था. इसके बाद शेयर 11.7% तक चढ़कर 212 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया. इससे एक दिन पहले यानी पिछले सेशन में भी स्टॉक करीब 11% चढ़ा था.

NCLT की मंजूरी बनी तेजी की बड़ी वजह

Share India Securities के शेयर में हालिया तेजी की प्रमुख वजह कंपनी की ओर से 8 सितंबर को दी गई जानकारी है. कंपनी ने बताया था कि NCLT की Ahmedabad Bench-I ने 7 सितंबर को Silverleaf Capital Services Private Limited के Share India Securities के साथ विलय की स्कीम को मंजूरी दे दी है.

कंपनी की इस घोषणा के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी. विलय की स्कीम को NCLT की मंजूरी कंपनी के लिए एक अहम कॉरपोरेट डेवलपमेंट है और इसी खबर के बाद स्टॉक में लगातार दूसरे सेशन में मजबूत तेजी देखने को मिली.

NCDs की अर्ली रिडेम्पशन का भी ऐलान

इसके अलावा, Share India Securities ने 9 सितंबर को एक अलग एक्सचेंज फाइलिंग में NCDs की अर्ली रिडेम्पशन को लेकर जानकारी दी. कंपनी ने 5,000 नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के होल्डर्स को अर्ली रिडेम्पशन का नोटिस जारी किया है. इन NCDs की फेस वैल्यू 37,500 रुपये प्रति NCD है और इनकी कुल वैल्यू 18.75 करोड़ रुपये है.

इसके साथ ही 4,990 NCDs, जिनकी फेस वैल्यू 1 लाख रुपये प्रति NCD है, की कुल वैल्यू 49.90 करोड़ रुपये है. इन NCDs की निर्धारित मैच्योरिटी डेट 10 जून 2027 थी, जबकि अर्ली रिडेम्पशन की डेट 30 सितंबर 2026 तय की गई है. कंपनी के मुताबिक, 1 सितंबर को NCD होल्डर्स की बैठक हुई थी, जिसमें तय समय से पहले इन NCDs की रिडेम्पशन के लिए जरूरी सहमति हासिल कर ली गई.

FY26 में कैसा रहा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

कंपनी की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में Share India Securities का PAT 1.1% घटकर 324 करोड़ रुपये रहा. PAT मार्जिन भी सालाना आधार पर 58 बेसिस पॉइंट घटकर 22.07% रहा. हालांकि, इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम 1.47% बढ़कर 1,470 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA में 12.58% की ग्रोथ हुई और यह 605 करोड़ रुपये रहा. वहीं, EBITDA मार्जिन 406 बेसिस पॉइंट बढ़कर 41.18% हो गया.

3 महीने में 60% चढ़ा शेयर

Share India Securities के शेयर ने हाल के महीनों में भी मजबूत प्रदर्शन किया है. पिछले तीन महीनों में स्टॉक करीब 60% चढ़ चुका है. शेयर ने 30 मार्च को 115.25 रुपये का 52-वीक लो बनाया था. 212 रुपये के मौजूदा स्तर के आधार पर शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 84% ऊपर है.

यह भी पढ़ें: Ola Electric शेयर ने पकड़ी रफ्तार, 7% तक चढ़ा स्टॉक; डीलर नेटवर्क विस्तार बना बड़ा फैक्टर

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.