बाजार में बिकवाली, इस वजह से IT शेयरों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 82,000 के नीचे आया
शुक्रवार की तेजी के बाद आज बाजार लाल निशान में खुला था. बिकवाली ऐसी थी कि सेंसेक्स के बस 2 ही शेयर हरे निशान में थे बाकी लाल निशान में थे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 466 अंकों की गिरावट के साथ 81,898 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 147 अंक फिसलकर 24,969 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Opening Bell: बढ़ते जियो पॉलिटिकल तनाव के बीच आज बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 466 अंकों की गिरावट के साथ 81,898 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 147 अंक फिसलकर 24,969 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 2 में तेजी और 28 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल शेयरों को छोड़कर सभी में बिकवाली देखने को मिली.
IT Stocks में इस वजह से गिरावट
आज, शुरुआती कारोबार में आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही. इसकी वजह अमेरिकी से आई एक खबर रही. अमेरिकी सॉफ्टवेयर और कंसल्टेंसी दिग्गज Accenture ने ताजा तिमाही नतीजे पेश किए हैं. जिसके बाद Accenture का शेयर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में 7 फीसदी गिर गया था. जिसका असर भारतीय आईटी स्टॉक्स पर देखने को मिल रही है.
HAL में तेजी
आज, शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट थी, इस दौरान HAL के शेयरों में तेजी देखने को मिली. दरअसल इस तेजी के पीछे की वजह है- HAL ने ISRO से SSLV तकनीक लेने के लिए 511 करोड़ रुपये का बिड ऑफर. InSpace के चेयरमैन पवन गोयनका के अनुसार, HAL को हर साल 6-8 SSLV लॉन्च के ऑर्डर मिल सकते हैं, जिनकी प्रति लॉन्च लागत करीब 6.5 मिलियन डॉलर होगी. इस खबर के बाद शेयर चर्चा में आ गया है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( महज 2 शेयरों में तेजी, बाकी लाल निशान में )
निफ्टी के टॉप-गेनर ( महज 7 शेयरों में तेजी )
शेयर का नाम | खुलने का भाव | हाई | लो | पिछला बंद | करंट भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
नेस्ले इंडिया (NESTLEIND) | ₹2,373.00 | ₹2,398.90 | ₹2,373.00 | ₹2,360.40 | ₹2,391.90 | +1.33% |
बीईएल (BEL) | ₹411.00 | ₹413.65 | ₹409.05 | ₹408.25 | ₹413.15 | +1.20% |
ओएनजीसी (ONGC) | ₹253.01 | ₹255.49 | ₹252.61 | ₹251.89 | ₹253.20 | +0.52% |
भारती एयरटेल (BHARTIARTL) | ₹1,930.00 | ₹1,941.90 | ₹1,929.70 | ₹1,936.70 | ₹1,940.30 | +0.19% |
सिप्ला (CIPLA) | ₹1,499.70 | ₹1,504.90 | ₹1,493.00 | ₹1,499.70 | ₹1,501.40 | +0.11% |
इंडसइंड बैंक (INDUSINDBK) | ₹835.20 | ₹842.80 | ₹834.45 | ₹840.25 | ₹840.35 | +0.01% |
एसबीआई लाइफ (SBILIFE) | ₹1,810.00 | ₹1,815.30 | ₹1,800.20 | ₹1,810.90 | ₹1,811.00 | +0.01% |
निफ्टी के टॉप-लूजर ( आईटी शेयर दबाव में )
शेयर का नाम | खुलने का भाव | ऊँचा भाव | नीचा भाव | पिछला बंद | आखिरी भाव | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
इंफोसिस (INFY) | ₹1,601.00 | ₹1,601.00 | ₹1,582.10 | ₹1,622.90 | ₹1,586.20 | –2.26% |
एचसीएल टेक (HCLTECH) | ₹1,729.20 | ₹1,729.80 | ₹1,715.60 | ₹1,739.90 | ₹1,718.50 | –1.23% |
विप्रो (WIPRO) | ₹264.00 | ₹264.82 | ₹263.21 | ₹266.54 | ₹263.40 | –1.18% |
श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN) | ₹661.80 | ₹662.35 | ₹659.00 | ₹666.35 | ₹659.25 | –1.07% |
हिंडाल्को (HINDALCO) | ₹644.00 | ₹647.05 | ₹641.90 | ₹649.15 | ₹642.25 | –1.06% |
एशियाई बाजारों का अपडेट (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 149 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- निक्केई में 152 अंकों की बिकवाली रही थी.
- हैंग सेंग में 19 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 360 अंकों की बड़ी बिकवाली देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.51 फीसदी की कमजोरी रही.
- सिंगापुर के बाजार में 0.41 फीसदी की तेजी गिरावट को मिली.
कल बाजार में देखी गई बिकवाली
शुक्रवार, 20 जून को बाजार में रैली देखने को मिली थी. सेंसेक्स ने 82,000 पार और निफ्टी 25,000 पार निकल गया था. सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी के साथ 25,112 पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही थी। एयरटेल, नेस्ले , M&M के शेयरों में 3.2% तक की तेजी देखने को मिली। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक में गिरावट नजर आई थी।
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.