दिवाली के दिन एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, जानें- कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, इस बार बदल गया टाइम
Diwali Muhurat Trading Time: दिवाली के दिन शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा. आमतौर पर दिवाली के दिन छुट्टी होती है, लेकिन शेयर बाजार इस त्योहार के दिन एक घंटे के लिए खुलता है. दिवाली पर बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन दोपहर में एक घंटे के लिए एक स्पेशल ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी.
Diwali Muhurat Trading Time: इस दिवाली भी शेयर मार्केट खुलेगा और निवेशकों को इस शुभ दिन के अवसर पर निवेश करने का मौका मिलेगा. स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE दिवाली के अवसर पर मंगलवार 21 अक्तूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेंगे. दिवाली के दिन शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा. आमतौर पर दिवाली के दिन छुट्टी होती है, लेकिन शेयर बाजार इस त्योहार के दिन एक घंटे के लिए खुलता है.
कितने बजे शुरू होगी ट्रेडिंग?
दिवाली के दिन यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए दोपहर 1.45 बजे कारोबार शुरू करेगा, जबकि 2.45 बजे बंद होगा. यानी एक घंटे के लिए शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. स्टॉक एक्सचेंज ने अपने एक सर्कुलर में इस बारे में जानकारी दी है.
पिछले वर्ष विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था.
दिवाली के दिन स्पेशल ट्रेडिंग विंडो
यह सत्र नए संवत – हिंदू कैलेंडर वर्ष जो दिवाली से शुरू होता है – की शुरुआत का भी प्रतीक है और ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय के दौरान व्यापार करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्तीय ग्रोथ होता है. दिवाली पर बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन दोपहर में एक घंटे के लिए एक स्पेशल ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी. एक्सचेंजों ने घोषणा की है कि प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा.

कई सेगमेंट में होगी ट्रेडिंग
एक ही टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, तथा सिक्योरिटीज लेंडिंग एवं बॉरोइंग (SLB) जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी.
प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज – एनएसई और बीएसई – दिवाली के त्योहार और हिंदू कैलेंडर के नए अकाउंटिंग वर्ष, संवत 2082 की शुरुआत के साथ, वार्षिक एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करते हैं.
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का शेड्यूल
- ब्लॉक डील सेशन: दोपहर 1:15 से 1:30 बजे तक.
- स्पेशल प्री-ओपन सेशन (आईपीओ और रिलिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए): दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक (दोपहर 2:05 से 2:15 बजे के बीच रैंडम क्लोजर)
- स्पेशल प्री-ओपन सत्र में शेयरों के लिए सामान्य बाजार खुलने का समय: दोपहर 2:30 से 2:45 बजे तक.
- कॉल नीलामी लिक्विड सेशन: दोपहर 1:50 से 2:35 बजे तक (दोपहर 2:34 से 2:35 बजे के बीच रैंडम क्लोजर)
- क्लोजिंग सेशन: दोपहर 2:55 से 3:05 बजे तक
- ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ टाइम: दोपहर 1:45 से 3:15 बजे तक.
- ट्रेड सेटलमेंट
Latest Stories
Stocks to Watch: Adani Enterprises, BSE, Urban Company समेत इन 11 शेयरों में दिखेगा एक्शन
Nifty में तेजी बरकरार, 25,500 पर अगली चाल, Bank Nifty भी रिकॉर्ड हाई के करीब
दिसंबर 2027 तक सेंसेक्स 95000 या फिर 68,000? Morgan Stanley ने बताया कब आएगी तेजी और कब गिरावट!
