सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी में भी तेजी; अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी
वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को पॉजिटिव शुरुआत की. सेंसेक्स करीब 293 अंक और निफ्टी 105 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक में हल्की गिरावट दर्ज की गई.
Share market 5 March opening bell: घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार (5 मार्च) को सकारात्मक शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex और Nifty 50 दोनों हरे निशान में कारोबार करते दिखे. बाजार में खरीदारी के चलते प्रमुख इंडेक्स में हल्की मजबूती देखने को मिली. सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 292.95 अंक यानी 0.37% की बढ़त के साथ 79,409.14 पर ट्रेड करता नजर आया. इससे पहले सेंसेक्स 79,530.48 के स्तर पर खुला था जबकि इसका पिछला बंद स्तर 79,116.19 रहा था. वहीं निफ्टी 50 भी मजबूती के साथ 24,586.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी में 105.50 अंक यानी 0.43% की बढ़त दर्ज की गई. इंडेक्स का पिछला बंद स्तर 24,480.50 था जबकि यह 24,615.95 पर खुला. शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज शेयरों में तेजी देखी गई. मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था.
शेयरों का हाल
- अडानी पोर्ट्स करीब 2.07%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.77%, बजाज फाइनेंस 1.47% और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) करीब 1.21% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा एनटीपीसी 1.03% और सन फार्मा के शेयर लगभग 0.89% चढ़े.
- ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी तेजी दिखी. महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.89%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 0.71%, टाटा स्टील 0.69%, पावर ग्रिड 0.67%, मारुति सुजुकी 0.63% और अल्ट्राटेक सीमेंट करीब 0.37% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.
- हालांकि कुछ शेयरों में हल्की गिरावट भी देखने को मिली. एशियन पेंट्स लगभग 0.03%, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 0.05%, आईटीसी 0.05%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16%, आईसीआईसीआई बैंक 0.52% और इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) करीब 0.86% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
एशियन मार्केट का हाल
- वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली. प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिखा.
- जापान का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक Nikkei 225 करीब 776.84 अंक (1.43%) की बढ़त के साथ 55,022.38 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
- वहीं हांगकांग का Hang Seng Index भी मजबूती के साथ 206.51 अंक (0.82%) चढ़कर 25,456.00 के स्तर पर पहुंच गया.
- दक्षिण कोरिया का KOSPI सबसे ज्यादा बढ़त के साथ नजर आया. यह इंडेक्स 428.27 अंक (8.41%) उछलकर 5,521.81 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
