USA-ईरान युद्ध के बीच रडार में सकते हैं ये 7 डिफेंस स्टॉक, साल भर में दे चुके हैं 94% तक रिटर्न, ROCE भी धांसू

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक रक्षा खर्च बढ़ने की संभावना है जिसका फायदा भारतीय डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है. भारत का रक्षा बजट FY27 में बढ़कर ₹7.85 लाख करोड़ हो गया है. ऐसे में Bharat Electronics, HAL, Bharat Dynamics, GRSE, Data Patterns, Zen Technologies और Astra Microwave जैसे डिफेंस शेयर को निवेशक रडार पर रख सकते हैं.

डिफेंस स्टॉक्स. Image Credit: Getty image

मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और वैश्विक सुरक्षा माहौल में तेजी से बदलाव के बीच डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने दुनिया भर में रक्षा खर्च बढ़ने की संभावना को मजबूत किया है. ऐसे माहौल में मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस, नौसेना आधुनिकीकरण और सैन्य तकनीक से जुड़ी कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है. हम ऐसे ही 7 डिफेंस स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें निवेशक वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Bharat Electronics Limited

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स देश की सबसे बड़ी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. यह रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, मिसाइल गाइडेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और नेवल कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम बनाती है. कंपनी का ROCE करीब 38.9% है और बैलेंस शीट पर कर्ज नहीं है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी का मुनाफा CAGR 30.4% और सेल्स CAGR 15.6% रहा है. इसका ट्रेलिंग PE 55.5 है, जो इसके 5 साल के औसत 30.87 से ज्यादा है.

Hindustan Aeronautics Limited

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स भारत में लड़ाकू विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. कंपनी Tejas Mk1A, AMCA, Light Combat Helicopter और Advanced Light Helicopter जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इसके अलावा कंपनी मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) कारोबार भी बढ़ा रही है. कंपनी का ट्रेलिंग PE 29.81 है, जबकि 5 साल का औसत 21.76 है.

Bharat Dynamics Limited

भारत डायनेमिक्स देश की प्रमुख मिसाइल निर्माण कंपनी है. यह Astra मिसाइल और Akash Surface-to-Air सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट पर काम करती है. कंपनी का ROCE 19.7% है और बैलेंस शीट कर्ज मुक्त है. पिछले तीन साल में कंपनी का मुनाफा CAGR 1.7% और सेल्स CAGR 5.9% रहा है. इसका ट्रेलिंग PE 80.11 है.

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

कोलकाता स्थित यह कंपनी भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और फ्रिगेट बनाती है. कंपनी के पास फ्रिगेट, एंटी-सबमरीन कॉर्वेट और पेट्रोल वेसल के बड़े ऑर्डर हैं. पिछले तीन साल में कंपनी की सेल्स CAGR 42.5% और मुनाफा CAGR 42.1% रहा है. इसका ROCE 36.6% और Debt/Equity 0.01 है.

Data Patterns (India) Limited

डेटा पैटर्न्स रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एवियोनिक्स सिस्टम बनाने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी है. यह रडार, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है. पिछले तीन साल में कंपनी का सेल्स CAGR 31.6% और मुनाफा CAGR 31.8% रहा है. कंपनी का ROCE 21% है और इस पर कोई कर्ज नहीं है.

Zen Technologies Limited

जेन टेक्नोलॉजीज रक्षा प्रशिक्षण सिमुलेटर और काउंटर-ड्रोन सिस्टम विकसित करती है. कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. पिछले तीन साल में इसका रेवेन्यू CAGR 140.8% और मुनाफा CAGR 411.3% रहा है. कंपनी का ROCE 37.2% है और कर्ज बहुत कम है.

Astra Microwave Products Limited

एस्ट्रा माइक्रोवेव मिसाइल, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम के लिए RF और माइक्रोवेव सब-सिस्टम बनाती है. कंपनी का मुनाफा CAGR 58.3% और सेल्स CAGR 11.9% है. कंपनी का ROCE 18.7% और Debt/Equity 0.24 है. इसका ट्रेलिंग PE 57.94 है.

CompanyCMP (₹)P/EPEGEV/EBITDAROCE %Profit CAGR %OCF (₹ Cr.)1Yr Return %5Yr Return %
Bharat Electronics452.7055.501.8337.8338.9030.40586.6080.6054.20
Hindustan Aeronautics3961.5029.811.6516.6333.9018.1013643.5026.7047.70
Bharat Dynamics1267.7080.1148.5548.5419.701.70167.4029.7046.20
Garden Reach Shipbuilders2368.3039.380.9424.5436.6042.1015.6093.8062.50
Data Patterns3228.3572.422.2849.5321.0031.80-89.90-3.4018.50
Zen Technologies1338.4546.060.1126.7837.20411.30-146.3030.1072.80
Astra Microwave980.2057.940.9929.2918.7058.30-90.2059.6048.20

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.