बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, रुपया ऑल टाइम लो पहुंचा; IT शेयरों में भयानक बिकवाली
आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें प्रमुख रूप से Berger Paints India, Bharat Petroleum Corporation, Dixon Technologies India, Dr Reddy's Laboratories, Nazara Technologies, Tata Power Company, Torrent Power, Pfizer और SKF India जैसी कंपनियां शामिल हैं. बाजार की नजर इन कंपनियों के नतीजों और भविष्य के आउटलुक पर रहेगी.
Stock Market Opening Bell : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला. निवेशकों की सतर्कता के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान में ट्रेड करता दिखा. निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 23,716.25 पर कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स 400.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत टूटकर 75,614.93 पर पहुंच गया. व्यापक बाजार में भी कमजोरी रही, जहां NIFTY Midcap 100 0.01 प्रतिशत और NIFTY Smallcap 100 0.02 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे आईटी शेयरों में भयानक बिकवाली देखने को मिल रही है.
ग्लोबल संकेतों का असर
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि ईरान के साथ जारी एक महीने पुराना सीजफायर “massive life support” पर है, क्योंकि ईरान की ओर से दिया गया प्रस्ताव “unacceptable” है. इस बयान के बाद बाजार में यह चिंता बढ़ गई कि स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज में सप्लाई बाधित रहने की आशंका लंबी हो सकती है. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा. Brent Crude 0.75 प्रतिशत चढ़कर 104.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
रुपये पर दबाव
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ गया. सुबह 9:10 बजे रुपया डॉलर के मुकाबले 95.58 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग 95.31 पर था.
आज आएंगे Q4 नतीजे
आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें प्रमुख रूप से Berger Paints India, Bharat Petroleum Corporation, Dixon Technologies India, Dr Reddy’s Laboratories, Nazara Technologies, Tata Power Company, Torrent Power, Pfizer और SKF India जैसी कंपनियां शामिल हैं. बाजार की नजर इन कंपनियों के नतीजों और भविष्य के आउटलुक पर रहेगी.
IPO अपडेट
प्राथमिक बाजार में भी आज हलचल बनी रहेगी. Goldline Pharmaceutical का ₹11.61 करोड़ का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसके अलावा RFBL Flexi Pack का ₹35.33 करोड़ का IPO भी निवेशकों के लिए खुलेगा. वहीं Simca Advertising के IPO में निवेश का आज अंतिम दिन है. यह इश्यू अब तक 0.65 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.
कौन से आईटी शेयर कितने टूटे?

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 412 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 75 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.02 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 193 अंकों की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली रही थी. सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 360 अंक के साथ 23,815 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
