बाजार में शानदार रैली, सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा चढ़ा, बैंक निफ्टी में बंपर रैली, तिमाही नतीजों के बाद SBI बना हीरो

कुल 1,875 शेयरों में तेजी, 708 शेयरों में गिरावट, जबकि 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर SBI, कोटक महिंद्रा बैंक, HCL टेक, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल और इंफोसिस टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, मैक्स हेल्थकेयर, HUL, M&M और एक्सिस बैंक में दबाव नजर आया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में शानदार रैली देखने को मिली. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.55 के स्तर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 90.66 पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार में बंपर तेजी. Image Credit: Money9live

Stock Market Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले शानदार संकेतों के बीच 9 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 478 अंकों की तेजी के साथ 84,059 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 139 अंक चढ़कर 25,833 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान कुल 1,875 शेयरों में तेजी, 708 शेयरों में गिरावट, जबकि 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर SBI, कोटक महिंद्रा बैंक, HCL टेक, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल और इंफोसिस टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, मैक्स हेल्थकेयर, HUL, M&M और एक्सिस बैंक में दबाव नजर आया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में शानदार रैली देखने को मिली.

रुपया मजबूत होकर खुला

सोमवार को भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.55 के स्तर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 90.66 पर बंद हुआ था.

SBI में रैली

आज के शुरुआती कारोबार में SBI के शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली है. इस दौरान शेयर 6 फीसदी उछलकर 1,130 रुपये पर चला गया. इसके पीछे की वजह है कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे.

निफ्टी के टॉप गेनर

निफ्टी के टॉप लूजर

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार में रैली( 9:05 AM तक )

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती देखने को मिली थी. सेंसेक्स 266 अंकों की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 पर क्लोज हुआ था. दिन के कारोबार के दौरान बाजार ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई. सेंसेक्स अपने डे-लो 82,925 से 655 अंक और निफ्टी 25,491 के निचले स्तर से 202 अंक संभलता नजर आया. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी हरे निशान में रहे थे.

इसे भी पढ़ें- Tata Power vs Adani Power: कौन है रिन्यूएबल सेक्टर का असली किंग? किसका फ्यूचर प्लान दमदार, कौन बड़ा मल्टीबैगर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.