Share Market Today: आज तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 546 अंक उछला, Nifty 24385 के पार, L&T-ICICI टॉप गेनर्स

गुरुवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की, जहां Sensex 546 अंक उछलकर 78,677 पर खुला और Nifty 24,385 के स्तर पर पहुंच गया. ग्लोबल संकेतों के साथ ईरान-अमेरिका वार्ता की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना और ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

Share Market Today Image Credit: Canva/ Money9

Share Market Today: 16 अप्रैल, गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है. दोनों बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. BSE Sensex 546 अंक की तेजी के साथ 78,677.56 पर खुला, वहीं Nifty50 में 150 अंक से अधिक का उछाल आया और यह 24,385.20 पर खुला. ईरान और अमेरिका के बीच फिर से बातचीत होने की उम्मीद ने निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव रखा है.

ये हैं टॉप गेनर्स

आज के बाजार में ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां कई प्रमुख शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. ICICI Bank, Larsen & Toubro, IndiGo और Infosys जैसे बड़े शेयरों में करीब 1% तक की तेजी दर्ज की गई है. बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार का ओवरऑल सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है. हालांकि, कुछ शेयर जैसे Hindustan Unilever, HCL Technologies और Asian Paints हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. कुल मिलाकर बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है और अधिकतर शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है.

Source – BSE

Nifty के टॉप गेनर्स

बाजार में रौनक की क्या है वजह?

एशियाई बाजारों में तेजी के पीछे कई सकारात्मक कारण हैं. सबसे बड़ा फैक्टर जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी की उम्मीद है, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे राउंड की बातचीत की उम्मीद से निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव है. इसके अलावा ग्लोबल सेंटीमेंट भी मजबूत बना हुआ है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. WTI और Brent 90 से 95 डॉलर प्रति बैरल के बीच कारोबार कर रहा है. कुल मिलाकर इन सभी वजहों से बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है.

Gift Nifty का क्या है हाल?

GIFT Nifty: ~23,341 ➝ -5.50 अंक (-0.02%)

एशियन मार्केट का क्या है हाल?

  • एशियाई बाजारों में आज मजबूत तेजी देखने को मिली.
  • जापान का Nikkei करीब 2.4% चढ़ा
  • कोरिया का KOSPI भी 2% से ज्यादा ऊपर
  • हांगकांग का Hang Seng 1% से ज्यादा मजबूत

यह भी पढ़ें: ₹1,250 करोड़ की मिली डील, गोली की तरह भागा स्‍टॉक, एक दिन में 13% उछला, राधाकिशन दमानी के पास भी 41 लाख से ज्‍यादा शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश

पावर सेक्टर में करंट! ₹5 ट्रिलियन के प्रोजेक्ट्स और सरकार का मेगा प्लान, इन 3 कंपनियों की झोली भरने को तैयार!

₹1,250 करोड़ की डील से गोली की तरह भागा स्‍टॉक, एक दिन में 13% उछला, राधाकिशन दमानी के पास भी 41 लाख से ज्‍यादा शेयर

हर शेयर पर ₹30 का डिविडेंड दे रही यह NBFC, निवेश का अंतिम मौका आज; 248% तक उछल चुका है शेयर

12.2 लाख करोड़ के सरकारी खर्च का दिखेगा असर, 100+ MF स्कीम में शामिल हुई ये 5 दिग्गज कंपनियां, चेक करें लिस्ट

दुनिया के दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, एशिया से लेकर अमेरिका तक था दबदबा