बाजार में तेजी, निफ्टी 25,000 पार, सभी सेक्टर हरे निशान में; Emcure Pharma 7 फीसदी से ज्यादा उछला
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार तेजी के साथ खुला. इस दौरान निफ्टी 25 हजार पार पहुंच चुका था, वहीं सेंसेक्स 82,000 पार पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 510 अंकों की तेजी के साथ 82,228 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 178 अंक उछलकर 25,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 510 अंकों की तेजी के साथ 82,228 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 178 अंक उछलकर 25,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 29 में तेजी और 1 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.
निफ्टी के टॉप-गेनर ( महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, हिन्डाल्को में तेजी)
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदला (% में) |
M&M | 3,038.00 | 3,101.00 | 3,027.70 | 3,012.70 | 3,092.80 | 2.66 |
HINDALCO | 655 | 667.85 | 653.3 | 650.1 | 667.35 | 2.65 |
TATAMOTORS | 722 | 735.5 | 721.2 | 718.25 | 732.75 | 2.02 |
BAJAJ-AUTO | 8,784.50 | 8,908.50 | 8,770.00 | 8,741.00 | 8,906.50 | 1.89 |
HEROMOTOCO | 4,309.90 | 4,389.00 | 4,300.00 | 4,308.80 | 4,382.70 | 1.72 |
निफ्टी के टॉप-लूजर ( इटरनल, एचडीएफसीलाइफ में बिकवाली)
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदला (% में) |
ETERNAL | 232.80 | 232.80 | 227.92 | 237.55 | 230.39 | -3.01 |
HDFCLIFE | 784.3 | 786.15 | 778.3 | 780.4 | 779 | -0.18 |
BEL | 384.9 | 385.8 | 382 | 383.8 | 383.4 | -0.1 |
SBILIFE | 1,806.00 | 1,810.10 | 1,795.40 | 1,798.70 | 1,798.10 | -0.03 |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( इटरनल को छोड़कर सभी हरे निशान में )

डॉलर में कमजोरी से रुपये को फायदा, 17 पैसे मजबूत होकर 85.05 पर खुला
भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 85.05 पर खुला. शुक्रवार को रुपया 85.22 पर बंद हुआ था. हालांकि इस महीने अब तक रुपया करीब 0.66 फीसदी तक गिर चुका है, लेकिन आज डॉलर में कमजोरी का फायदा रुपये को मिला है.
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- आज शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.
- गिफ्ट निफ्टी में 72 अंकों की तेजी देखी गई.
- जापान के निक्केई में 247 अंकों की मजबूती देखने को मिली थी.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 262 अंकों की गिरावट देखी गई.
अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच टैरिफ पर बातचीत का रास्ता साफ, ट्रंप ने दी राहत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूरोपीय यूनियन (EU) से आने वाले सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है. पहले यह टैरिफ 1 जून से लागू होना था, लेकिन अब इसे 9 जुलाई तक टाल दिया गया है, ताकि दोनों पक्षों को बातचीत का समय मिल सके. यह फैसला तब लिया गया जब ट्रंप की यूरोपीय कमीशन की प्रेसीडेंट से रविवार को फोन पर बातचीत हुई.
23 मई को बाजार में रही जोरदार तेजी
23 मई को बाजार में शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर 81,721 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी में भी 243 अंक की तेजी रही, ये 24,853 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी, जबकि दो में बिकवाली देखने को मिली थी. जोमैटो, पावर ग्रिड, ITC और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3.5 फीसदी तक की तेजी नजर आई. वहीं, सनफार्मा और एयरटेल 1.8 फीसदी तक फिसले थे.
निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में तेजी और 4 में गिरावट रही थी. NSE के FMCG इंडेक्स में 1.63 फीसदी, प्राइवेट बैंक में 1.08 फीसदी, IT इंडेक्स में 0.95 फीसदी, मेटल में 0.76 फीसदी और रियल्टी में 0.64 फीसदी की तेजी देखी गई थी. फार्मा और हेल्थ केयर में मामूली गिरावट देखने को मिली थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

LIC FY25 Q4 Results: प्रॉफिट सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़ा, 12 रुपये डिविडेंड का ऐलान

IPO की उम्मीद में NSE का वैल्यूएशन 60 फीसदी बढ़ा, नॉन-लिस्टेड शेयरों को जमकर खरीद रहे निवेशक

Bitcoin होगा 10 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप के लिहाज से भारत की इकोनॉमी से हो जाएगा बड़ा
