सेंसेक्स में 1000 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 24,900 के नीचे फिसला, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा
आज सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी फिसल कर 24,900 के नीचे कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स में भी 1000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4.8 लाख करोड़ रुपये की कमी आई.
दोपहर बाद के कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 1000 अंक टूट कर 81,300 के नीचे कारोबार करता नजर आया. वहीं निफ्टी भी फिसल कर 24900 के नीचे ट्रेड कर रहा था. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में 4.8 लाख करोड़ की कमी देखी गई और यह घट कर 60.85 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई.
आज के शुरुआती कारोबार के कुछ ही समय बाद निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली. फिलहाल (10 बजकर 42 मिनट पर) निफ्टी 244 अंक गिरकर 24,903 पर वहीं सेंसेक्स 807 अंकों की गिरावट के साथ 81,440 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है.
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी, आज भी शेयर बाजार में गिरावट जारी है. सेंसेक्स 30 अंकों की गिरावट के साथ 82,171 के स्तर पर ओपन हुआ. निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट के साथ 25,090 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है. सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और ऑटो शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं आइटी, मीडिया और मेटल में हल्की- फुल्की तेजी नजर आ रही है.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी के टॉप-5 गेनर Ltimindtree(2.45 फीसदी), बजाज फाइनेंस(1.8 फीसदी), बजाज फिनसर्व(1.58 फीसदी), बीपीसीएल(0.94 फीसदी) और इंडस बैंक हैं.
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
निफ्टी के टॉप लूजरों में आज, एसबीआई(-1.35 फीसदी), कोल इंडिया(-0.88 फीसदी), अल्ट्राटेक सीमेंट(-0.81 फीसदी) एनटीपीसी(-0.71 फीसदी), और आईसीआईसीआई बैंक(-0.68 फीसदी) शामिल हैं.
क्या है FIIs और DIIs के आंकड़े
NSE के डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 सितंबर को 688.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. साथ ही घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,970.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
क्या है सेक्टोरल इंडेक्स का हाल?
अगर निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इसमें निफ्टी आइटी(-0.39 फीसदी), ऑटो(- 0.03), एफएमसीजी(-0.11 फीसदी), पीएसयू बैंक(0.84 फीसदी), दबाव में कारोबार कर रहें हैं. वहीं निफ्टी मेटल(0.2 फीसदी), मीडिया(0.30 फीसदी), फार्मा(0.03 फीसदी), रियल्टी(0.21 फीसदी) और हेल्थकेयर(0.5 फीसदी) हल्की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये आंकड़े शुरुआती कारोबार के हैं.
कैसा था कल का बाजार
शेयर बाजार में कल यानी 6 सितंबर को गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 82,201 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 53 अंक की गिरावट के साथ 25,145 के स्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 लाल निशान में और 9 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी रही.
Latest Stories
2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगी टेक इंडस्ट्री, ये 3 IT स्टॉक डिस्काउंट पर हो रहे ट्रेड; फ्यूचर ग्रोथ पर रखें नजर
शनिवार, 14 मार्च को खुलेंगे NSE और BSE; जानें आप ट्रेडिंग कर सकेंगे या नहीं
13 तारीख और शुक्रवार का क्या है शेयर मार्केट कनेक्शन, निवेशकों के पैसे हो जाते हैं स्वाहा; यह है इतिहास
