इस कंपनी की 1200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पोटेंशियल पर नजर, एग्रोकेमिकल्स पर लगाएगी दांव; 5 साल में 1150% रिटर्न
Spice Lounge Food Works ने Food Emulsifiers और Agrochemicals कारोबार में विस्तार की योजना बनाई है. कंपनी ने नए कारोबार से करीब 1,200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पोटेंशियल का अनुमान जताया है, जो FY26 के 158 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 7.6 गुना ज्यादा है. कंपनी फूड प्रोसेसिंग, एग्री-सोर्सिंग और सप्लाई चेन इंटीग्रेशन पर भी फोकस करेगी.
Spice Lounge Food Works ने अपने मौजूदा कारोबार से आगे बढ़ते हुए एग्रोकेमिकल्स कारोबार में विस्तार की योजना बनाई है. कंपनी की नई फूड इमल्सिफायर एंड एग्रो डिविजन में फूड इमल्सिफायर्स, एग्री-सोर्सिंग, एग्रोकेमिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे कारोबार शामिल होंगे. कंपनी ने इस नए कारोबार से करीब 1,200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पोटेंशियल का अनुमान जताया है. यह आंकड़ा FY26 के 158 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 7.6 गुना ज्यादा है.
मौजूदा कारोबार से अलग नए सेक्टर में एंट्री
Spice Lounge Food Works पहले से फूड, बेवरेजेज और IT सर्विसेज कारोबार में सक्रिय है. इसके फूड बिजनेस में रेस्टोरेंट्स, नाइटलाइफ और लाइव एंटरटेनमेंट शामिल हैं. अब कंपनी अपनी मौजूदा गतिविधियों का विस्तार करते हुए फूड सप्लाई चेन में भी उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस विस्तार को बैकवर्ड इंटीग्रेशन स्ट्रैटेजी का हिस्सा बता रही है.
नई डिविजन के तहत कंपनी फूड बिजनेसेज और प्रोसेसिंग यूनिट्स को फूड इमल्सिफायर्स की सप्लाई करेगी. इसके अलावा फार्म-गेट सोर्सिंग और सप्लाई चेन इंटीग्रेशन पर भी काम किया जाएगा. एग्रोकेमिकल्स कारोबार के लिए एग्रीकल्चरल इकोसिस्टम में पार्टनरशिप्स और प्रोडक्ट्स पर फोकस रहेगा, जबकि प्रोसेसिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर कैपेसिटी बढ़ाने की योजना है.
1,200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अभी सिर्फ पोटेंशियल
कंपनी की ओर से बताए गए 1,200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पोटेंशियल को मौजूदा रेवेन्यू नहीं माना जाना चाहिए. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इतनी रकम का रेवेन्यू कॉन्ट्रैक्ट या बुक हो चुका है. नए कारोबार के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियल नेटवर्क अभी तैयार किया जा रहा है.
फार्म-गेट सोर्सिंग टाई-अप्स, एग्रोकेमिकल पार्टनरशिप्स और प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है. इसके साथ ही B2B और इंस्टीट्यूशनल कस्टमर्स को जोड़ने की योजना है. कंपनी एक्सपोर्ट और ग्लोबल जॉइंट वेंचर अपॉर्च्युनिटीज पर भी काम कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी पार्टनरशिप के नाम, कमर्शियल टर्म्स या एग्रीमेंट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
मौजूदा कारोबार भी कर रहा है ग्रोथ
Spice Lounge Food Works की कंसोलिडेटेड सेल्स FY25 में 105 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 158 करोड़ रुपये हो गई. TTM सेल्स 166 करोड़ रुपये और TTM नेट प्रॉफिट 16 करोड़ रुपये रहा. FY26 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 8% रहा.
जून 2026 की तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 24.31% बढ़कर 40.14 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 3.96% से बढ़कर 15.17% रहा. क्वार्टरली नेट प्रॉफिट भी 508% बढ़कर 4.81 करोड़ रुपये पहुंच गया.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को Spice Lounge Food Works का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 25.8 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 8.58 फीसदी की तेजी आई है. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर जहां 46 फीसदी गिरा है, वहीं बीते 5 साल में इसने 1,150 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Thomas Cook India में डीमर्जर की तैयारी तेज, Sterling Holiday को मिलेगी अलग पहचान, शेयरधारकों को क्या होगा फायदा?
Stock to Watch Today: फोकस में रहेंगे RVNL, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स, मझगांव डॉक जैसे शेयर, दिख सकता है एक्शन
Stock Market New Rules: NSE में आज से से प्री-ओपन सेशन होगा अलग, ऑर्डर के लिए बदल जाएगा समय
