Closing Bell: सेंसेक्स 283 अंक उछला, निफ्टी 25800 के ऊपर बंद, गिरे IT स्टॉक्स; मेटल शेयरों में लौटी चमक
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर बढ़त में रहे. मेटल, FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर में लगभग 0.5 फीसदी की मजबूती रही.
Stock Market Closing Bell: 18 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार की समाप्ति की. इस दौरान BSE Sensex 283.29 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 93.95 अंक यानी 0.37 फीसदी चढ़कर 25,819.35 के स्तर पर बंद हुआ. अगर एडवांस-डिक्लाइन की बात करें तो 2135 शेयर बढ़त में, 1902 गिरावट में और 172 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए.
मिडकैप-स्मॉलकैप में भी खरीदारी
ब्रॉडर मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जो बताता है कि निवेशकों की दिलचस्पी बड़े शेयरों के साथ-साथ मिड और स्मॉलकैप में भी बनी रही.
IT को छोड़ बाकी सभी हरे निशान में
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर बढ़त में रहे. मेटल, FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर में लगभग 0.5 फीसदी की मजबूती रही. हालांकि, आईटी इंडेक्स करीब 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे टेक शेयरों पर दबाव दिखाई दिया.
इन शेयरों ने दी मजबूती
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Tata Steel, HDFC Life, ITC, Tata Consumer Products और Bajaj Auto शामिल रहे, जिनमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली.
इन शेयरों में रही कमजोरी
वहीं टॉप लूजर शेयरों में ONGC, Eternal, Wipro, Infosys और Adani Enterprises शामिल रहे. कुल मिलाकर दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल रहा, जिसमें मेटल और बैंकिंग शेयरों ने बढ़त में अहम भूमिका निभाई, जबकि आईटी शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव देखा गया.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
क्या है एक्सपर्ट की राय
Vinod Nair, हेड ऑफ रिसर्च, Geojit Investments Limited के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में दिन की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई, लेकिन आखिरी घंटे में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. घरेलू सेक्टरों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के असर को काफी हद तक संतुलित किया, जिससे बाजार में मजबूती आई. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूती बनी रही, क्योंकि एसेट क्वालिटी को लेकर उम्मीदें स्थिर हैं. वहीं FMCG शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से इस सेक्टर ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि आईटी सेक्टर में कमजोरी जारी रही. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बदलाव और मार्जिन पर दबाव की चिंताओं के चलते निवेशकों का रुझान इस सेक्टर में ठंडा बना हुआ है. अर्निंग्स के मोर्चे पर देखें तो निफ्टी 500 की Q3FY26 के नतीजे ज्यादातर अनुमान के अनुरूप रहे.
कैसा रहा था कल का बाजार?
कल 17 फरवरी को बाजार में तेजी देखने को मिली थी. हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक उछलकर 25,725 पर बंद हुआ था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
