Closing Bell: हल्की तेजी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 50 अंक उछला, निफ्टी 25450 के ऊपर, SAIL में रैली
सेंसेक्स के 30 शेयरों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, सन फार्मा और टीसीएस में करीब 2-3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स रहे. सेक्टोरल आधार पर निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके बाद ऑटो और आईटी इंडेक्स में लगभग 1-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे. रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे दिग्गज शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाया, हालांकि मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को थोड़ा कंट्रोल में रखा. निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर 82,276.07 के स्तर पर बंद हुआ.
सेंसेक्स 30 शेयरों का हाल
सेंसेक्स के 30 शेयरों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, सन फार्मा और टीसीएस में करीब 2-3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स रहे.
मिडकैप-स्मॉलकैप और वोलैटिलिटी
ब्रॉडर मार्केट में भी हल्की मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.14 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार की अस्थिरता दर्शाने वाला इंडिया VIX 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 14.15 पर आ गया, जो निवेशकों की घटी हुई चिंता का संकेत है.
सेक्टोरल प्रदर्शन
सेक्टोरल आधार पर निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. इसके बाद ऑटो और आईटी इंडेक्स में लगभग 1-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
SAIL में 20 महीने का हाई
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. बुधवार को शेयर करीब 4 फीसदी उछलकर 167.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो जून 2024 के बाद का हाई है. एनएसई पर यह शेयर 20 महीने के हाई पर ट्रेड करता नजर आया.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
कैसा रहा था कल का बाजार?
24 फरवरी को घरेलू शेयर बाजारों में तेज बिकवाली का माहौल रहा और बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. एआई से जुड़ी वैश्विक चिंताओं के चलते लगातार दूसरे सत्र में निवेशकों को झटका लगा. एफएंडओ एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 1,068 अंक टूटकर 82,225 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,500 के अहम सपोर्ट को तोड़ते हुए 25,424 पर आकर ठहरा. सेक्टोरल तस्वीर देखें तो आईटी इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव रहा और इसमें 4% से अधिक की गिरावट आई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
