Nifty Outlook 26 Feb: बाजार की दिशा अभी क्लीयर नहीं, बना बेयरिश ट्रायंगल पैटर्न, एक्सपर्ट ने बताई आगे की रणनीति

स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन बना हुआ है. कल के सेशन में निफ्टी ने 25,650 के तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन से नीचे की ओर रिएक्शन दिखाया. आगे बढ़त के लिए 25,650 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट जरूरी होगा, तभी मौजूदा करेक्शन में विराम के संकेत मिलेंगे.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva & Money9

25 फरवरी को बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 25,500 के ऊपर खुला और ज्यादातर समय हरे निशान में रहा. इंट्राडे में इंडेक्स 25,652.60 तक पहुंचा, लेकिन दोपहर बाद मुनाफावसूली हावी हो गई और शुरुआती तेजी पूरी तरह खत्म हो गई. आखिर में निफ्टी हल्की बढ़त के साथ सपाट अंदाज में बंद हुआ. निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर 82,276.07 के स्तर पर बंद हुआ था. अब कल, गुरुवार को बाजार की क्या स्ट्रैटेजी हो, आइए एक्सपर्ट के हवाले से जानते हैं.

बाजार की दिशा अभी क्लीयर नहीं

Nandish Shah, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, HDFC Securities के मुताबिक, पिछले सत्र की तेज गिरावट के बाद निफ्टी में हल्की रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स 57 अंक चढ़कर 25,782 पर बंद हुआ. बाजार ने 88 अंकों की गैप अप ओपनिंग दी और शुरुआती कारोबार में 25,652 तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद तेज मुनाफावसूली से निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 25,428 तक आ गया. आखिरी घंटों में इंडेक्स एक दायरे में कंसोलिडेशन करता रहा, जिससे साफ है कि बाजार में अभी साफ दिशा का अभाव है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Bajaj Auto, HCL Technologies और Tata Steel शामिल रहे, जबकि State Bank of India, Reliance Industries और Adani Ports and SEZ में दबाव दिखा. सेक्टोरल मोर्चे पर मेटल, फार्मा और ऑटो में मजबूती रही, जबकि पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी रही. फिलहाल निफ्टी 25,300 से 25,700 के दायरे में फंसा नजर आ रहा है. इस रेंज के ऊपर या नीचे निर्णायक ब्रेक ही अगली बड़ी चाल तय करेगा.

बन रहा बेयरिश ट्रायंगल पैटर्न

Nagaraj Shetti, सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, HDFC Securities का कहना है कि मंगलवार की कमजोरी के बाद निफ्टी ने सपोर्ट से हल्की उछाल दिखाई, लेकिन मजबूती कायम नहीं रख सका. डेली चार्ट पर एक छोटी लाल कैंडल बनी है जिसकी ऊपर की छाया लंबी है. यह इनसाइड डे पैटर्न जैसा संकेत देती है, जो बताता है कि रिकवरी में दम नहीं है. उनके मुताबिक बाजार में बेयरिश डिसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न बन रहा है और हर उछाल पर निचले हाई बन रहे हैं, जो आगे चलकर सेल ऑन राइज की रणनीति को सपोर्ट करता है. ऊपर की तरफ 25,700 से 25,800 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस है. नीचे की तरफ 25,400 से 25,350 का स्तर अहम सपोर्ट रहेगा.

डेली चार्ट पर बनी हाई वेव कैंडल

Bajaj Broking रिसर्च के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स ने डेली चार्ट पर हाई वेव कैंडल बनाई है, जिसमें छोटा रियल बॉडी और ऊपर-नीचे लंबी शैडो दिखाई दे रही है. यह संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है और मूवमेंट ज्यादातर पिछले सेशन की रेंज के भीतर ही सीमित रहा. स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन बना हुआ है. कल के सेशन में निफ्टी ने 25,650 के तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन से नीचे की ओर रिएक्शन दिखाया. आगे बढ़त के लिए 25,650 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट जरूरी होगा, तभी मौजूदा करेक्शन में विराम के संकेत मिलेंगे. इंडेक्स पिछले 9 सेशंस से 25,350–25,900 की रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है. इस रेंज के ऊपर ब्रेकआउट आने पर अगली तेजी की दिशा तय होगी. वहीं नीचे की ओर ब्रेकडाउन आने पर कमजोरी और गहराई पकड़ सकती है. वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निकट भविष्य में वोलैटिलिटी हाई बनी रहने की संभावना है. यदि निफ्टी मंगलवार के लो 25,327 के नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 200 डे EMA और पिछले गैप-अप एरिया 25,100–25,200 तक जा सकती है, जो अगला अहम सपोर्ट जोन होगा.

इसे भी पढ़ें- इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.