बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, निफ्टी 25,000 पार, चौतरफा हो रही खरीदारी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418 अंकों की तेजी के साथ 82,610 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 132 अंक उछलकर 25,131 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell: बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली. आज, 9 जून को बाजार हरे निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418 अंकों की तेजी के साथ 82,610 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 132 अंक उछलकर 25,131 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान कारोबार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली.
RailTel में तेजी
आज RailTel के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली. इस तेजी के पीछे की वजह है कि इस कंपनी को महाराष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल से 10 साल के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) बनाने और चलाने का काम मिला है.
KEC International में तेजी
KEC International के शेयर बाजार खुलते ही 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए. इस तेजी की वजह है कि कंपनी को 2,211 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जो ट्रांसमिशन, पाइपलाइन और केबल बिज़नेस से जुड़े हैं. कंपनी के एमडी ने बताया कि अब तक का कुल ऑर्डर 4,200 करोड़ रुपये से ऊपर है, जो पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है.
रुपया सोमवार को रुपया 85.64 पर खुला
सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.64 पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 85.63 पर बंद हुआ था.
आज से खुल रहा Sacheerome IPO
Sacheerome IPO 9 जून से आम निवेशकों के लिए खुल रहा है और 11 जून 2025 को बंद होगा. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी कुल 61.62 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस IPO की लिस्टिंग 16 जून को NSE पर होगी. ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. छोटे निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें 1,200 शेयर शामिल हैं. यदि कोई निवेशक अपर प्राइस बैंड यानी 102 रुपये प्रति शेयर की दर से 1 लॉट के लिए अप्लाई करता है, तो उसे कुल 1,22,400 रुपये का निवेश करना होगा.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई प्राइस | लो प्राइस | पिछला बंद | मौजूदा प्राइस (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
KOTAKBANK | ₹2,111.00 | ₹2,113.20 | ₹2,090.00 | ₹2,073.40 | ₹2,113.00 | +1.91% |
JIOFIN | ₹296.00 | ₹299.80 | ₹295.65 | ₹294.00 | ₹299.15 | +1.75% |
TATAMOTORS | ₹715.00 | ₹722.70 | ₹713.10 | ₹711.00 | ₹721.65 | +1.50% |
SHRIRAMFIN | ₹700.00 | ₹715.90 | ₹692.60 | ₹688.25 | ₹698.60 | +1.50% |
AXISBANK | ₹1,212.50 | ₹1,215.50 | ₹1,207.60 | ₹1,194.60 | ₹1,211.10 | +1.38% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
कंपनी का नाम | ओपनिंग प्राइस | हाई प्राइस | लो प्राइस | पिछला बंद | मौजूदा प्राइस (LTP) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
BHARTIARTL | ₹1,874.00 | ₹1,875.00 | ₹1,854.90 | ₹1,870.20 | ₹1,855.60 | -0.78% |
SBILIFE | ₹1,789.60 | ₹1,789.60 | ₹1,765.70 | ₹1,780.60 | ₹1,771.40 | -0.52% |
ETERNAL | ₹261.90 | ₹262.69 | ₹259.61 | ₹261.86 | ₹260.70 | -0.44% |
HDFCLIFE | ₹755.10 | ₹759.70 | ₹749.00 | ₹755.10 | ₹752.10 | -0.40% |
DRREDDY | ₹1,327.40 | ₹1,329.00 | ₹1,316.20 | ₹1,320.90 | ₹1,316.50 | -0.33% |
सेंसेक्स के शेयरों अधिकतर शेयरों में तेजी ( एक्सिस बैंक, कोटक बैंक उछले )
एशियाई बाजारों में रौनक
आज, सुबह एशियाई बाजारो में शानदार तेजी देखने को मिली.
- गिफ्ट निफ्टी 128 अंकों की शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.07 फीसदी की मामूली तेजी देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 4013 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 253 अंकों की जोरदार तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में भी 155 अंक की बढ़त देखने को मिली.
शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
शुक्रवार को बाजार में शानदार तेजी रही है. यह तेजी RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों में कटौती के बाद आई. सेंसेक्स 746 अंक की बढ़त के साथ 82,188 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 252 अंकों की तेजी के साथ 25,003 पर बंद हुआ था. इस दौरान बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही थी. श्रीराम फाइनेंस का शेयर 5.46 फीसदी और बजाज फाइनेंस का शेयर 4.90 फीसदी चढ़कर बंद हुए था. वहीं JSW स्टील के शेयर में 3.56 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.