बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, IT और मेटल शेयर में बिकवाली, Muthoot Finance ने मारी बाजी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार गिरकर खुला. सेंसेक्स 319.52 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 84,159.15 पर खुला, जबकि निफ्टी 95.75 अंक या 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,783.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. आज के शुरुआती कारोबार में Muthoot Finance के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया.
Stock Market Opening Bell: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के साथ खुला, जहां शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स हल्की कमजोरी दिखा रहे थे. शुरुआती कारोबार में बाजार गिरकर खुला था. हालांकि, हालांकि जैसे ही रूझानों में NDA को बहुमत आता दिखा वैसे ही बाजार ने थोड़ी रिकवरी दिखाई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार फिर से ज्यादा गिर गया. 10: 50 AM तक सेंसेक्स 369.52 अंक गिरकर 84,113.15 पर, जबकि निफ्टी 109 अंकों कमजोरी के साथ 25,771 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली.
Muthoot Finance में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में Muthoot Finance के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान शेयर 9 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 3,728 रुपये के भाव पर चला गया. इसके पीछे की वजह है कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे.
निफ्टी के टॉप गेनर

निफ्टी के टॉप लूजर

एशियन मार्केट में तेजी ( 9:08 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी में 70 अंक गिरावट देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.81 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 271 अंकों की गिरावट रही.
- ताइवान के बाजार में 353 अंकों की भी गिरावट देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- नेट प्रॉफिट का बाजीगर! तिमाही नतीजों के बाद फोकस में शेयर, म्यूचुअल फंड ने भी लगाया तगड़ा दांव
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
कल यानी 13 नवंबर को बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लगभग फ्लैट बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 12 अंक बढ़कर 84,478 पर और निफ्टी 3 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25,879 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिसमें टाटा कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV), जोमैटो और इंफोसिस के शेयर 4 फीसदी तक फिसले. वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में 3.8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार की गिरावट में पैसा निकालना पड़ेगा भारी, Midcap-Smallcap निवेशक न करें ये गलती
Opening Bell: तीन दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार, Sensex 300 अंक से ज्यादा उछला, Nifty 22700 के पार
टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में 51% कमाई का मौका! पहली तिमाही में 19% बढ़ा मुनाफा; रखें नजर
