हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24050 के ऊपर, दौड़े ऑटो स्टॉक्स

सुबह 9:18 बजे के आसपास निफ्टी 50 करीब 0.47 फीसदी यानी 97 अंक की बढ़त के साथ 24,090.75 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं सेंसेक्स 382.84 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर 77,269.74 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. इसके अलावा, कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड में हल्की तेजी देखने को मिली. इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 0.36 फीसदी बढ़कर 111.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

एनएसई Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : कल की गिरावट के बाद आज, बुधवार को बाजार में तेजी के साथ खुला. ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया. सुबह 9:18 बजे के आसपास निफ्टी 50 करीब 0.47 फीसदी यानी 97 अंक की बढ़त के साथ 24,090.75 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं सेंसेक्स 382.84 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर 77,269.74 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

ब्रेंट क्रूड में तेजी

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड में हल्की तेजी देखने को मिली. इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड 0.36 फीसदी बढ़कर 111.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. अमेरिका-ईरान वार्ता में देरी और यूएई के 1 मई से OPEC से बाहर होने के फैसले का असर तेल कीमतों पर देखा गया.

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज बाजार की नजर कई कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर रहेगी. इनमें Adani Power, Bajaj Finance, Federal Bank, Indian Bank, Indian Overseas Bank, Mphasis, Vedanta, Waaree Energies, Syngene International, Sterlite Technologies और Motilal Oswal Financial Services सहित कई कंपनियां अपने नतीजे पेश करेंगी.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 619 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 298 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.54 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 147 अंकों की गिरावट की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

28 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार दबाव में बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 417 अंक यानी 0.54 फीसदी गिरकर 76,887 पर आ गया, जबकि निफ्टी 97 अंक यानी 0.40 फीसदी टूटकर 23,996 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. इसके अलावा ऑटो और आईटी शेयरों में भी कमजोरी रही, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा था.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹172 के शेयर से ₹15600 का मुनाफा! लिस्टिंग से पहले GMP में बंपर उछाल, 77.45X सब्सक्राइब हुआ IPO

तिमाही नतीजों के बाद स्टार बना ये डिफेंस स्टॉक! डिविडेंड का भी ऐलान, एक महीने में 53% उछले शेयर

बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24200 के ऊपर, जानें किन वजहों से बदला सेंटीमेंट?

DIIs इन चार लार्ज कैप कंपनियों पर लगा रहे हैं दांव, 40% के पार पहुंचा स्टेक, 90 से अधिक देशों में फैला कारोबार

आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! इन 2 शेयरों में किया बड़ा उलटफेर, रडार पर रखें स्टॉक्स

ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में भूचाल, 1 महीने में 26% उछला स्टॉक, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार