अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गिरावट में खुला शेयर बाजार, बाद में सुधरते दिखे निफ्टी-सेंसेक्स; इंफोसिस-टेक महिंद्रा में बिकवाली

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच 20 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला. बाजार में गिरावट वाले शेयर ज्यादा रहे. आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स दबाव में दिखे, जबकि LT, BEL और NTPC जैसे कुछ दिग्गज शेयरों में खरीदारी रही. एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख रहा.

शेयर मार्केट Image Credit: @Canva/Money9live

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई. 20 फरवरी को निफ्टी ने 47 अंकों की गिरावट के साथ 25,406.55 के स्तर पर ओपनिंग की और बीएसई सेंसेक्स भी लाल निशान में 82,272.49 पर खुला. गुरुवार को सेंसेक्स 82,498.14 पर बंद हुआ था. वहीं, सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स 24.64 अंक गिरावट के साथ 82,522.78 पर ट्रेड करता नजर आया. निफ्टी भी सुबह 9:45 बजे 26.55 अंकों की गिरावट के साथ 25,480.90 पर कारोबार कर रहा था. अमेरिका-ईरान टेंशन और चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में हल्की दबाव वाली शुरुआत देखने को मिली. निवेशक अब दिन के कारोबार में वैश्विक बाजारों के रुख और प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर नजर रखेंगे.

इन शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में हल्की कमजोरी के बावजूद कुछ चुनिंदा लार्जकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड टुब्रो (LT) 0.57% की बढ़त के साथ 4303 रुपये पर कारोबार करता दिखा. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) भी 0.56% चढ़कर 438 रुपये पर पहुंच गया. पावर सेक्टर के शेयरों में भी हल्की तेजी रही. NTPC 0.34% बढ़कर 364.40 रुपये पर और पावरग्रिड 0.17% की बढ़त के साथ 295.15 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. एफएमसीजी सेक्टर में हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28% और ITC 0.25% की बढ़त के साथ हरे निशान में रहे. वहीं टाइटन में भी 0.27% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में सीमित बढ़त दिखी जहां एक्सिस बैंक और कोटक बैंक हल्की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए.

सेंसेक्स के लूजर

शेयरकीमत (₹)बदलाव (%)
INFY1343.10-1.93%
TECHM1456.70-1.64%
ETERNAL268.45-1.29%
HCLTECH1434.35-1.11%
BHARTIARTL1973.80-0.83%
M&M3408.00-0.68%
ASIANPAINT2387.00-0.60%
ULTRACEMCO12613.00-0.50%
TCS2667.55-0.48%
BAJAJFINSV2024.00-0.47%
SBIN1202.10-0.41%
HDFCBANK912.35-0.40%
BAJFINANCE1010.60-0.36%
INDIGO4804.85-0.28%
TATASTEEL204.90-0.27%
MARUTI14865.00-0.26%
TRENT4055.80-0.26%
RELIANCE1408.10-0.19%
SUNPHARMA1710.70-0.15%
ICICIBANK1389.00-0.08%
ADANIPORTS1511.00-0.07%

एशियन मार्केट का हाल

इंडेक्सस्तरबदलाव% बदलावसमय (IST)
GIFT NIFTY25,478.50+73.50+0.29%09:35
Nikkei 22556,762.00-705.83-1.23%09:35
Straits Times5,000.23-1.33-0.03%09:20
Hang Seng26,539.00-166.94-0.63%09:29
Taiwan Weighted33,605.710.000.00%11 Feb
KOSPI5,780.33+103.08+1.82%09:34

इसे भी पढ़ें: IT सेक्टर से भारी निकासी, इंफ्रा-फाइनेंशियल शेयरों में बढ़ा निवेश; 15 दिन में FIIs ने कहां बढ़ाया और घटाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Ethanol की बढ़ रही डिमांड, फिर भी 28% तक टूटे इन तीन एथेनॉल कंपनियों के शेयर, बलरामपुर चीनी मिल्स भी लिस्ट में शामिल

दिन के निचले लेवल से 660 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी पर हावी हुए बुल, जानें USA-ईरान तनाव के बीच मार्केट में क्यों लौटी तेजी?

70% हिस्सेदारी बिकने की खबर… और फार्मा शेयर बना रॉकेट! 17% से ज्यादा उछाल से निवेशक मालामाल

फरवरी में इकोनॉमी की रफ्तार तेज, कंपोजिट PMI 59.3 पर पहुंचा, लेकिन महंगाई के बढ़ते संकेतों से RBI सतर्क

Q3 में 57% बढ़कर ₹29372 करोड़ पहुंचा ऑर्डर बुक, माइनिंग, सड़क, पुल बनाती है कंपनी, फोकस में रखें शेयर

ये हैं 3 अंडरवैल्यू PSU बैंक स्टॉक, ROE और प्राइस-टू-बुक रेशियो शानदार, शेयरों पर नजर रख सकते हैं निवेशक