Stock to watch: 6 मार्च को फोकस में रहेंगे Jio Fin, Bajaj Auto और Tata Elxsi समेत ये शेयर, दिखेगा तगड़ा ऐक्शन!

तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी आई और Nifty 50 व BSE Sensex बढ़त के साथ बंद हुए. शुक्रवार के कारोबार में Jio Financial Services, Tata Consultancy Services, Bajaj Auto, Dr. Reddy's Laboratories समेत कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे.

स्टॉक टू वॉच Image Credit: AI

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आई मजबूत रिकवरी के बाद शुक्रवार के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक Nifty 50 285 अंक चढ़कर 24,765 पर बंद हुआ, जबकि BSE Sensex 1.14% उछलकर 80,015 के स्तर पर पहुंच गया. कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते कुछ शेयर निवेशकों की नजर में रहेंगे. आइये उन शेयरों के बारे में जानते हैं.

इन शेयरों पर रहेगी नजर

Jio Financial Services

कंपनी ने अपने जॉइंट वेंचर Allianz Jio Reinsurance में करीब ₹147.45 करोड़ का निवेश किया है. इसके तहत कंपनी ने 14.75 करोड़ इक्विटी शेयर सब्सक्राइब किए हैं. इसे लेकर शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.

Bajaj Auto

KTM AG ने बजाज ऑटो की सहायक कंपनी Bajaj Auto International Holdings BV से लिया गया €450 मिलियन का टर्म लोन पूरी तरह चुका दिया है, जिसके बाद लोन एग्रीमेंट समाप्त हो गया. इस खबर से यह शेयर भी चर्चा में है.

Tata Consultancy Services

आईटी दिग्गज कंपनी देश में अतिरिक्त AI डेटा सेंटर स्थापित करने पर चर्चा कर रही है. कंपनी ने बताया कि वह भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. AI बूम के चलते इस शेयर पर भी नजर रहेगी.

Tata Elxsi

कंपनी ने DevStudio.ai नाम का नया जेनरेटिव AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को तेज बनाने में मदद करेगा.

Dr. Reddy’s Laboratories

कंपनी को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित अपने फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए यूएस FDA से Establishment Inspection Report (EIR) प्राप्त हुई है.

SBI Cards and Payment Services

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 11 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इससे इस शेयर पर भी लोगों की दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.

Mazagon Dock Shipbuilders

कंपनी ने हाल ही में शेयरों में आई तेजी को लेकर स्पष्टीकरण दिया है, जिसे कथित ₹99,000 करोड़ के संभावित डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट से जोड़ा जा रहा था.

DCX Systems

कंपनी को Hindustan Aeronautics Limited से ₹68.05 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह खबर शेयर के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है.

Zaggle Prepaid Ocean Services

कंपनी ने Blue Star Limited के साथ तीन साल का समझौता किया है, जिसके तहत कर्मचारियों के खर्च प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे.

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

कंपनी ने Bharat Forge की सहायक कंपनी Kalyani Strategic Systems के साथ उन्नत नौसेना तकनीक विकसित करने के लिए समझौता किया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.


Latest Stories

Adani ग्रुप का यह शेयर करेगा मालामाल! ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट, ये फैक्टर बनेंगे तेजी का कारण

कैश किंग हैं ये तीन कंपनियां, न के बराबर कर्ज, 3 साल में 111% तक चढ़ा शेयर, रडार पर रखें स्टॉक

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 551 अंक टूटा और निफ्टी 24600 के नीचे, HDFC Bank और Maruti Suzuki में बिकवाली

क्या ₹800 की तरफ बढ़ रहा BEL का शेयर? मजबूत फाइनेंशियल्स और ये चीजें बन सकती हैं पॉजिटिव फैक्टर

52 वीक हाई से 49% डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहें विजय केडिया के 2 फेवरेट स्‍टॉक्‍स, फिर भी भरोसा कायम, क्‍या दांव का सही मौका

कंपनी के एक ऐलान से रॉकेट हुआ ये स्‍टील स्‍टॉक, 1 दिन में 9% भागा, विदेशी निवेश की एंट्री से हलचल, ₹350 करोड़ जुटाने की तैयारी