₹100 से सस्‍ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी का टेलीकॉम से डिफेंस तक बड़ा दांव, अब ₹580 करोड़ के कैपेक्‍स से बूस्‍ट की तैयारी

HFCL ने ₹580 करोड़ के कैपेक्स और डिफेंस विस्तार के जरिए ग्रोथ को रफ्तार देने की तैयारी की है. 5G, डेटा सेंटर और डिफेंस ऑर्डर बुक से कंपनी के बिजनेस में मजबूत संभावनाएं दिख रही हैं. हालांकि शेयर अभी 52 हफ्ते के हाई से नीचे है.

HFCL Image Credit: canva

HFCL Share in Focus: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाली स्मॉलकैप कंपनी HFCL Ltd एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी ने बड़ा कैपेक्स प्लान घोषित किया है, जिससे इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर बड़ा असर पड़ सकता है. निवशकों को उम्‍मीद है कि कंपनी के ग्रोथ प्‍लान से शेयर लंबे समय में बेहतर रिटन दे सकते हैं.

₹580 करोड़ का कैपेक्स प्लान

कंपनी ने हाल ही में करीब ₹580 करोड़ का निवेश मंजूर किया है, जिसके तहत एक नया प्रीफॉर्म मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा. इस प्लांट की क्षमता करीब 300–310 मीट्रिक टन सालाना होगी और इसे जुलाई 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बता दे प्रीफॉर्म ऑप्टिकल फाइबर का अहम कच्चा माल होता है, जिसकी सप्लाई फिलहाल सीमित है. ऐसे में यह निवेश कंपनी को इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने, रॉ मैटेरियल की स्थिर सप्लाई बढ़ाने और उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग में मदद करेगा.

ऑप्टिकल फाइबर में विस्‍तार

कंपनी की ऑप्टिकल फाइबर क्षमता पहले ही 14 मिलियन fkm से बढ़कर 28 मिलियन fkm हो चुकी है और इसे आगे 33.9 मिलियन fkm तक ले जाने का लक्ष्य है.चूंकि 5G रोलआउट, डेटा सेंटर और भारतनेट जैसे प्रोजेक्ट्स से इस सेक्टर में मांग लगातार बढ़ रही है. इसका फायदा HFCL को मिल सकता है.

डिफेंस में भी पकड़

HFCL अब डिफेंस बिजनेस पर भी जोर दे रही है. वो इसमें अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. यही वजह है कि कंपनी अपनी डिफेंस सब्सिडियरी में करीब ₹175 करोड़ तक निवेश करेगी. इसके तहत Spiral में 100% हिस्सेदारी, Raddef में 80% हिस्सेदारी और थर्मल वेपन साइट बिजनेस का अधिग्रहण शामिल है. इस पूरी डील के बाद कंपनी का ऑर्डर बुक करीब ₹1,680 करोड़ तक पहुंच गया है, जिसमें एक्सपोर्ट ऑर्डर का बड़ा हिस्सा शामिल है.

यह भी पढ़ें: छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्‍टॉक्‍स, 3 महीने में दिया 52% तक रिटर्न, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर

फाइनेंशियल्स दमदार

कंपनी के नतीजे भी मजबूत ग्रोथ दिखा रहे हैं. सालाना आधार पर रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹1,211 करोड़ पहुच गया. जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 50% बढ़कर ₹228 करोड़ हो गया है और नेट प्रॉफिट 39% बढ़कर ₹102 करोड़ हो गया है. तिमाही आधार पर भी ग्रोथ बरकरार है.

शेयर का हाल

करीब ₹10,832 करोड़ मार्केट कैप वाली यह कंपनी फिलहाल ₹70.76 के आसपास ट्रेड कर रही है, जो इसके 52 हफ्ते के हाई ₹93.96 से करीब 24% नीचे है. हालांकि इसका P/E करीब 211 है, जो इंडस्ट्री एवरेज से काफी ज्यादा है, यानी वैल्यूएशन थोड़ा महंगा माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कमोडिटी ट्रेडिंग में बड़ा कदम, NSE जल्द लॉन्च करेगा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, तारीख तय, नैचुरल गैस अगला फोकस

3 हिस्सों में बंटा Quess Corp, शेयर लुढ़का 52 वीक लो के पास, दिग्गजों ने लगाया है दांव, आप क्या करेंगे?

₹1.85 लाख करोड़ के डिफेंस बूम, ये 2 छोटे शेयर बन सकते हैं बड़ा धमाका, 9 महीनों में 53% तक की ग्रोथ

छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्‍टॉक्‍स, 3 महीने में दिया 52% तक रिटर्न, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर

10 टुकड़ों में बंटेगा इस फर्नीचर कंपनी का शेयर, बोर्ड से मिली स्‍टॉक स्प्लिट की मंजूरी, दिख सकती है हलचल

सिगरेट से लेकर FMCG तक ITC की ताकत, लेकिन क्या मंदी में भी रहेगा नंबर वन? रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 27%