Rentomojo ने IPO के लिए फाइल की DRHP, 150 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 22 शहरों में मौजूदगी
Rentomojo IPO के जरिए बाजार में एंट्री की तैयारी में है. 150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना और मजबूत सब्सक्रिप्शन मॉडल के दम पर कंपनी निवेशकों को आकर्षित कर सकती है. ऑनलाइन रेंटल मार्केट में इसकी पकड़ पहले से मजबूत है, जिससे इस इश्यू पर नजर बनी रहेगी.
भारत के IPO बाजार में एक और नई कंपनी दस्तक देने की तैयारी में है. फर्नीचर और होम अप्लायंसेज रेंटल प्लेटफॉर्म Rentomojo अब पूंजी जुटाने के लिए शेयर बाजार का रुख कर रहा है. कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब सब्सक्रिप्शन आधारित बिजनेस मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है.
IPO के जरिए कितनी रकम जुटाएगी कंपनी
Rentomojo Ltd ने सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. इस IPO में कंपनी 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा, मौजूदा निवेशक 2,83,99,567 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे.
कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वेयरहाउस और एक्सपीरियंस स्टोर्स के लिए लीज रेंट या लाइसेंस फीस देने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा.
क्या करती है कंपनी
गीतेन्श बमनिया द्वारा स्थापित Rentomojo एक टेक्नोलॉजी आधारित D2C प्लेटफॉर्म है, जो फर्नीचर और होम अप्लायंसेज को किराए और सब्सक्रिप्शन मॉडल पर उपलब्ध कराता है. कंपनी देश के कई बड़े शहरों में अपनी सेवाएं देती है.
यह भी पढ़ें: दुबई-सिंगापुर को जाता है भारतीय एविएशन का ₹2 लाख करोड़… क्या जेवर एयरपोर्ट रोक पाएगा भारत का ‘ट्रांजिट लीकेज’?
मार्केट में मजबूत पकड़
ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, FY2025 में सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू के आधार पर Rentomojo का संगठित ऑनलाइन रेंटल मार्केट में 42-47% हिस्सा है. कंपनी के पास 30 सितंबर 2025 तक 22 शहरों में 2.27 लाख से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर थे और 21 वेयरहाउस का नेटवर्क मौजूद है.
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 265.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि मुनाफा 43.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इस इश्यू के लिए मोतीलाल ओसवाल, एक्सिस कैपिटल और IIFL कैपिटल सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी
Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने सब्सक्रिप्शन में मारी बाजी, Powerica और Sai Parenteral रह गए पीछे; जानें GMP का हाल
क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे
