3 IPO खुले, लेकिन निवेशकों की पसंद सिर्फ एक! जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम और किसकी GMP है दमदार
IPO मार्केट में इस समय हलचल तेज है, जहां Amir Chand Jagdish Kumar IPO, Powerica IPO और Sai Parenteral's IPO निवेश के लिए खुले हैं. तीनों IPO को अलग-अलग रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसमें Amir Chand Jagdish Kumar IPO सबसे आगे नजर आ रहा है. वहीं Powerica IPO में निवेशकों की रुचि कमजोर है और Sai Parenteral's IPO का प्रदर्शन मिला-जुला है.
Amir Chand Jagdish Kumar IPO vs Powerica IPO vs Sai Parenteral’s IPO: एक तरफ भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का रुख काफी सतर्क नजर आ रहा है, वहीं IPO मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है. अभी निवेशकों के लिए Amir Chand Jagdish Kumar IPO, Powerica IPO और Sai Parenteral’s IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं. तीनों ही IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च को खुले थे और 27 मार्च को बंद होंगे. तीनों IPO को अलग-अलग रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि किसका सब्सक्रिप्शन दमदार है, साथ ही जानेंगे GMP में कौन आगे है.
Amir Chand Jagdish Kumar IPO को मिला बेहतर रिस्पॉन्स
तीनों में से Amir Chand Jagdish Kumar IPO को अब तक सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दूसरे दिन तक यह इश्यू करीब 1.47 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. इसमें खास तौर पर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की मजबूत भागीदारी रही, जहां यह हिस्सा 5.24 गुना तक सब्सक्राइब हुआ. हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और रिटेल इनवेस्टर्स की भागीदारी सीमित रही.
investorgain के मुताबिक इसका GMP 6.5 रुपये है. ऐसे में यह अपने प्राइस 212 रुपये के मुकाबले 218.5 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को 3.07 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. ऐसे में निवेशकों को उनके कुल निवेश पर 455 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
Powerica IPO में निवेशकों की रुचि कम
इसके विपरीत, Powerica IPO को निवेशकों से बहुत कमजोर प्रतिक्रिया मिली है. दूसरे दिन तक यह इश्यू केवल 0.03 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था. रिटेल और NII दोनों ही कैटेगरी में निवेशकों की भागीदारी बेहद सीमित रही, जिससे यह साफ होता है कि इस इश्यू को लेकर बाजार में भरोसा कम है.
ग्रे मार्केट में भी इसका प्रीमियम महज 1 रुपये है, जो लगभग फ्लैट लिस्टिंग का संकेत देता है. कंपनी का यह IPO कुल 1,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं.
Sai Parenteral’s IPO का मिला-जुला प्रदर्शन
Sai Parenteral’s IPO को भी कम प्रतिक्रिया मिली है. दूसरे दिन तक यह करीब 0.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था. NII कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी है, जबकि QIB की भागीदारी ठीक-ठाक रही है. हालांकि, रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी यहां भी कमजोर ही नजर आई.
इस IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल शून्य है, यानी शेयर इश्यू प्राइस के आसपास ही ट्रेड कर रहा है. इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग पर कोई खास तेजी की उम्मीद नहीं है.
यह भी पढ़ें: CBDT ने TDS सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख बढ़ाई, टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत; जानें नई डेडलाइन
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bharat PET ला रही ₹760 का IPO, ₹120 करोड़ के फ्रेश इश्यू होंगे जारी, OFS भी शामिल, टाटा कंज्यूमर समेत ये दिग्गज हैं क्लाइंट्स
Amir Chand Jagdish Kumar IPO: दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्राइब, 27 मार्च तक मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें GMP का हाल
Powerica IPO को अबतक इतना मिला सब्सक्रिप्शन, ब्रोकरेज फर्म Geojit ने दी ‘Subscribe’ रेटिंग; जानें GMP का हाल
