Bharat PET ला रही ₹760 का IPO, ₹120 करोड़ के फ्रेश इश्यू होंगे जारी, OFS भी शामिल, टाटा कंज्यूमर समेत ये दिग्गज हैं क्लाइंट्स
Bharat PET Limited ₹760 करोड़ का IPO लाने जा रही है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं. कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, मशीनरी खरीदने और बिजनेस विस्तार में करेगी. मजबूत फाइनेंशियल्स और बड़े क्लाइंट बेस के चलते यह IPO निवेशकों के लिए आकर्षक मौका बन सकता है.
Bharat PET Limited IPO: बाजार में जल्द ही पैकेजिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharat PET Limited अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने वाली है. इसके लिए कंपनी ने DRHP दाखिल कर दी है. ₹760 करोड़ का के इस इश्यू में नए शेयर और ओएफएस दोनों शामिल होंगे. ऐसे में निवेशकों के लिए कमाई का एक और मौका होगा.तो कैसी है कंपनी, क्या है इसका फाइनेंशियल बैकग्राउंड यहां करें चेक.
इश्यू साइज
- कंपनी का IPO कुल ₹760 करोड़ का होगा.
- इसमें ₹120 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है
- ₹640 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रमोटर्स की ओर से पेश किया जाएगा.
- इसके अलावा कंपनी जरूरत पड़ने पर ₹24 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है.
- भारत PET लिमिटेड ने IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है.
पैसा कहां होगा खर्च?
IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी ₹50 करोड़ के कर्ज चुकाने में करेगी.
₹35.8 करोड़ मशीनरी और उपकरण खरीदने में उपयोग किए जाएंगे.
बाकी राशि कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च करेगी.
दमदार फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
FY25 में कंपनी ने ₹411.82 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया. जबकि EBITDA मार्जिन 21.35% और PAT मार्जिन 16.90% रहा, जो मजबूत मुनाफे और ग्रोथ को दिखाता है.
कंपनी का कारोबार
1998 में स्थापित भारत PET लिमिटेड अब एक इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन कंपनी बन चुकी है. यह PET बोतल, जार, प्रीफॉर्म, मल्टी-लेयर बोतल, कैप्स और टिन कंटेनर बनाती है. कंपनी की खास पकड़ एग्रोकेमिकल सेक्टर में है. कंपनी के ग्राहकों में Tata Consumer Products, PI Industries और Dhanuka Agritech जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इसके दिल्ली, सोनीपत, अंकलेश्वर और जम्मू में कंपनी की 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनकी कुल क्षमता 18,110 MTPA है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO की लगेगी झड़ी! ₹10000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, SEBI से मिली मंजूरी
Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने सब्सक्रिप्शन में मारी बाजी, Powerica और Sai Parenteral रह गए पीछे; जानें GMP का हाल
क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे
