PM Modi ने दी उत्तर भारत को नई सौगात, जेवर में Noida International Airport का किया भव्य उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज Noida International Airport के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया हैं. यह एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के लिए नए मौके और तेज विकास का रास्ता खोलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है. लंबे समय से जिस एयरपोर्ट का इंतजार था, वह अब हकीकत बन चुका है.

Noida International Airport Image Credit: Money9 live

Noida International Airport: भारत के विकास को एक और नई उड़ान देने वाला प्रोजेक्ट आज देश को सौप दिया गया है. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज Noida International Airport के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया हैं. यह एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के लिए नए मौके और तेज विकास का रास्ता खोलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है. लंबे समय से जिस एयरपोर्ट का इंतजार था, वह अब हकीकत बन चुका है. इससे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया से बेहतर कनेक्शन मिलेगा. इस मौके पर Yogi Adityanath समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में बने Noida International Airport के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 11,282 करोड़ रुपये है. यह पूरे प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा है, जिसकी कुल लागत लगभग 29,560 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस एयरपोर्ट को खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर हवाई सुविधा देने के लिए बनाया गया है. इससे देश के बड़े शहरों के साथ-साथ विदेशों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना है.

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और कई केंद्रीय व राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल रहें. एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा है कि यह एयरपोर्ट स्विस तकनीक और भारतीय मेहमाननवाजी का अच्छा मेल है. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से इलाके में रोजगार के नए मौके बनेंगे. आसपास के शहरों का विकास तेजी से होगा. साथ ही, यात्रियों को कम समय में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत का एक बड़ा और अहम एयर ट्रैफिक केंद्र बन जाएगा.

CM योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने कहा कि ‘नया भारत’ के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है. सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास को और तेज करेगा. यहां से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी. लोगों के लिए नए मौके बनेंगे और भविष्य और बेहतर होगा.

उन्होंने किसानों का खास धन्यवाद किया और कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है. उनकी मेहनत की वजह से ही यह संभव हो पाया है. अंत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से स्वागत करते हैं.

वहां मौजूद लोगों से ही करवाया उद्घाटन

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन वही करें. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट जनता का है और इसका भविष्य भी जनता से जुड़ा है, इसलिए इसका शुभारंभ भी लोगों के हाथों से होना चाहिए. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन करने को कहा. लोगों ने जैसे ही फ्लैशलाइट जलाई, उसी के साथ प्रतीकात्मक रूप से एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया. यह पल कार्यक्रम का खास और यादगार क्षण बन गया, जहां हजारों लोगों ने मिलकर इस नए एयरपोर्ट की शुरुआत का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें: छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्‍टॉक्‍स, 3 महीने में दिया 52% तक रिटर्न, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर