नई Duster Vs Seltos Base Model: जानें किस SUV में ज्यादा दम? ऐसे समझें कीमत और फीचर्स में फर्क

दोनों SUVs एंट्री लेवल पर अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करती हैं. Seltos फीचर्स और टेक्नोलॉजी में आगे है, जबकि Duster सेफ्टी और प्रैक्टिकलिटी पर ज्यादा ध्यान देती है. ऐसे में आपका चुनाव आपकी जरूरत, बजट और उपयोग के हिसाब से होना चाहिए.

नई डस्टर बनाम सेल्टोस

भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 2026 की शुरुआत एक बड़े मुकाबले के साथ हुई है. Renault ने अपनी नई Renault Duster को बाजार में उतार दिया है. जिसकी शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं Kia की Kia Seltos का बेस वेरिएंट HTE 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है. ऐसे में एंट्री लेवल SUV खरीदने वालों के लिए यह तुलना बेहद अहम हो जाती है.

कीमत और वेरिएंट: कौन कितना किफायती?.

नई Duster पांच वेरिएंट ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो प्लस और आईकोनिक में उपलब्ध है. जिसकी कीमत 10.29 लाख से 18.09 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने साफ किया है कि 10.29 लाख की शुरुआती कीमत मार्च 2026 तक प्री-बुकिंग करने वालों के लिए ही मान्य है. जिसके बाद बेस कीमत 10.49 लाख रुपये हो जाएगी. वहीं Seltos का बेस वेरिएंट HTE 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. जो Duster के शुरुआती ऑफर प्राइस से थोड़ा महंगा है.

सेफ्टी फीचर्स: दोनों में मजबूत पैकेज

सेफ्टी के मामले में दोनों SUVs अच्छा प्रदर्शन करती हैं. Seltos HTE में 6 एयरबैग, ABS, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रियर कैमरा और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. दूसरी तरफ Duster Authentic में भी 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो इसे सेफ्टी के मामले में थोड़ा ज्यादा फोकस्ड बनाते हैं.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी में Seltos का दबदबा

अगर बात फीचर्स और टेक्नोलॉजी की करें, तो Seltos HTE साफ तौर पर आगे नजर आती है. इसमें 12-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल USB Type-C पोर्ट और कीलेस एंट्री जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. वहीं Duster Authentic में 7-इंच TFT डिस्प्ले, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप, कीलेस एंट्री, पावर विंडो और बेसिक इंफोटेनमेंट सेटअप मिलता है. जो जरूरत के हिसाब से पर्याप्त है लेकिन उतना प्रीमियम नहीं है.

डिजाइन और प्रैक्टिकलिटी

डस्टर ऑथेंटिक में 17-इंच स्टील व्हील्स, बेहतर ग्राउंड प्रेजेंस और मजबूत बिल्ड का अहसास मिलता है. इसके साथ 60:40 स्प्लिट सीट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे फीचर्स इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं.
वहीं Seltos HTE में LED लाइटिंग, शार्क-फिन एंटीना और प्रीमियम इंटीरियर फिनिश इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं.

किसे चुनें?

अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बड़ा टचस्क्रीन और ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलें, तो Seltos HTE एक बेहतर विकल्प है. लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता मजबूत सेफ्टी, बेहतर स्टेबिलिटी और एक रफ-टफ SUV है, तो नई Duster Authentic भी एक दमदार और किफायती विकल्प बनकर सामने आती है.

इसे भी पढ़ें- 3 IPO खुले, लेकिन निवेशकों की पसंद सिर्फ एक! जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम और किसकी GMP है दमदार