10 टुकड़ों में बंटेगा इस फर्नीचर कंपनी का शेयर, बोर्ड से मिली स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी, दिख सकती है हलचल
Avro India ने स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है, जिससे एक शेयर 10 हिस्सों में बंटेगा और छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है. खबर के बाद शेयर में हलचल दिखी, हालांकि दिन के अंत में इसमें गिरावट देखने को मिली.
Stock Split: प्लास्टिक फर्नीचर बनाने वाली माइक्रो-कैप कंपनी Avro India Limited एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंपनी के बोर्ड ने शेयर स्प्लिट को मंजूरी दे दी है, जिससे निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर दिलचस्पी बढ़ सकती है.
1:10 रेशियो में होगा स्प्लिट
कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में हुई बैठक में 1:10 शेयर स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 10 हिस्सों में बंटकर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयर बन जाएगा. उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके पास 1,000 शेयर हैं, तो स्प्लिट के बाद ये बढ़कर 10,000 शेयर हो जाएंगे. हालांकि कुल निवेश की वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन शेयर सस्ता दिखने लगेगा, जिससे छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है. हालांकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी अभी बाकी है. रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी बाद में किया जाएगा.
शेयर में हलचल
बोर्ड से स्टॉक स्प्लिट की मिली मंजूरी की खबर के बाद शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली. यह ₹120.50 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में ये गिरकर करीब ₹113 रुपये के आसपास बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹154 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: रूस का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगेगी रोक, क्या भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें
फाइनेंशियल्स का हाल
- कंपनी के ताजा नतीजे भी बेहतर रहे हैं.Q3 FY26 में रेवेन्यू बढ़कर 24.91 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही से करीब 19 फीसदी ज्यादा है.
- वहीं नेट प्रॉफिट 1.36 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 12.4 फीसदी की बढ़त हुई है.
- कंपनी का EPS ₹2.72 और डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.27x है, यानी कर्ज काफी कम है.
क्या करती है कंपनी?
Avro India प्लास्टिक मोल्डेड फर्नीचर बनाती है, जिसमें कुर्सियां, टेबल, स्टूल और स्टोरेज प्रोडक्ट्स शामिल हैं. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में वर्जिन पॉलिमर और इंजेक्शन मोल्डिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है और देशभर में रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंस्टीट्यूशनल ग्राहकों को सप्लाई करती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सिगरेट से लेकर FMCG तक ITC की ताकत, लेकिन क्या मंदी में भी रहेगा नंबर वन? रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 27%
Nifty 500 में लगी आग! 1 महीने में कई दिग्गज शेयर 43% तक टूटे; बैंकिंग-एनर्जी सेक्टर बने टॉप लूजर्स
इस AI स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी को पुलिस विभाग से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर का भाव 20 रुपये से भी कम
