गाड़ी खरीदने का प्लान है? थोड़ा रुकिए, जल्द आ रही हैं 5 नई फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट SUVs, देखें लिस्ट
भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जल्द बड़ी हलचल होने वाली है. Renault, Volkswagen, Mahindra और Maruti Suzuki नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं. नए फीचर्स, दमदार इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को कई शानदार विकल्प मिलने वाले हैं। क्या आप भी नई SUV का इंतजार कर रहे हैं?
अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. अगले डेढ़ साल में भारत के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं. Renault, Volkswagen, Mahindra और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी में हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और बेहतर फीचर्स मिलने वाले हैं.
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पहले से ही काफी प्रतिस्पर्धी है और अब आने वाले नए मॉडल इसे और दिलचस्प बना देंगे. कंपनियां डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी पर भी फोकस कर रही हैं.
Renault Bridger

Renault अपनी नई SUV Bridger को अगले साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. यह नई Duster से नीचे पोजिशन होगी और RGMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा बोनट और मस्कुलर लुक मिलेगा. इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है.
Volkswagen Tera

Volkswagen भी एक नई कॉम्पैक्ट SUV Tera लाने की तैयारी में है, जिसका ग्लोबल डेब्यू अगले साल जून-जुलाई में हो सकता है. यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ आएगी, जो 114 bhp की पावर देगा.
Mahindra Thar Facelift

Mahindra अपनी लोकप्रिय Thar के 3-डोर वर्जन का फेसलिफ्ट इस साल ला सकती है. इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स और अपडेटेड इंटीरियर देखने को मिलेंगे, हालांकि इंजन ऑप्शन वही रहने की संभावना है.
Maruti Fronx Flex Fuel

Maruti Suzuki Fronx में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है. इसमें Level 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो इस फीचर के साथ ये कंपनी की पहली कार होगी.
यह भी पढ़ें: कंस्ट्रक्शन पड़ेगा महंगा! सीमेंट की कीमत में ₹60 तक इजाफा संभव, सप्लाई में दिक्कत और बढ़ती लागत से बढ़ा दबाव
Maruti Brezza Facelift

Brezza के फेसलिफ्ट वर्जन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. साथ ही CNG वर्जन में फ्यूल टैंक को नीचे शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा. इन सभी लॉन्च के साथ ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स, बेहतर माइलेज और नई टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा.
Latest Stories
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 लॉन्च, नए Apex वेरिएंट के साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में बढ़ी हलचल
Hyundai Exter vs Tata Punch: छोटी SUV में किसका जलवा; जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी में कौन दमदार?
नई Duster Vs Seltos Base Model: जानें किस SUV में ज्यादा दम? ऐसे समझें कीमत और फीचर्स में फर्क
