RCB की मेगा डील के बाद कोहली से खास बातचीत करना चाहते हैं ओनर्स, क्या मिलेगी नई बड़ी भूमिका?
दुनिया भर के बड़े निवेशक IPL को सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म मान रहे हैं. RCB की नई मालिकाना टीम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और विदेशी निवेशक शामिल हैं. इस डील ने IPL की वैल्यू को और बढ़ा दिया है.
RCB: IPL अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अरबों रुपये का बड़ा बिजनेस बन चुका है. इसी का ताजा उदाहरण है RCB की बड़ी डील. करीब 16,700 करोड़ रुपये में टीम बिकने के बाद अब इसके नए मालिक विराट कोहली से बातचीत करना चाहते हैं. यह डील दिखाती है कि दुनिया भर के बड़े निवेशक IPL को सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म मान रहे हैं. RCB की नई मालिकाना टीम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और विदेशी निवेशक शामिल हैं. इस डील ने IPL की वैल्यू को और बढ़ा दिया है.
RCB की डील ने बढ़ाई IPL की ताकत
RCB को करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी 16,700 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. यह दिखाता है कि IPL टीमों की कीमत अब अरबों डॉलर में पहुंच चुकी है. IPL दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्पोर्ट्स बिजनेस बन गया है. बड़े विदेशी निवेशक भी इसमें पैसा लगा रहे हैं. RCB के नए मालिक कई बड़ी कंपनियों का ग्रुप है. इसमें इंडस्ट्री, मीडिया, स्पोर्ट्स और फाइनेंस का अनुभव शामिल है. नए मालिकों का कहना है कि हर कंपनी अपनी खास ताकत लेकर आई है. इससे टीम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
विराट कोहली से होगी खास बातचीत
RCB की पहचान विराट कोहली से जुड़ी रही है. पिछले 18 साल से वह टीम का अहम हिस्सा हैं. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए मालिकों ने कहा है कि डील पूरी होने के बाद वह विराट कोहली और उनकी टीम से बात करेंगे. उनका लक्ष्य है कि मिलकर टीम को और सफल बनाया जाए. RCB का नाम फिलहाल बदलने की कोई योजना नहीं है. मालिकों का कहना है कि यह ब्रांड पहले से मजबूत है, इसलिए इसे बनाए रखा जाएगा.
IPL बना सबसे बड़ा स्पोर्ट्स बिजनेस
IPL की बढ़ती वैल्यू से साफ है कि यह सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं रहा. मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और फैन बेस इसे दुनिया की टॉप लीग्स में शामिल कर रहे हैं. नए निवेशकों का मानना है कि आने वाले समय में IPL और भी तेजी से बढ़ेगा. RCB की यह बड़ी डील IPL की ताकत को दिखाती है. विराट कोहली के साथ नई साझेदारी और मजबूत निवेश के साथ टीम के भविष्य को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें: कंस्ट्रक्शन पड़ेगा महंगा! सीमेंट की कीमत में ₹60 तक इजाफा संभव, सप्लाई में दिक्कत और बढ़ती लागत से बढ़ा दबाव
Latest Stories
Gold-Silver Price Today: जंग और डॉलर की मजबूती से दबाव में सोना, बाद में की जोरदार रिकवरी, एक हफ्ते के लो से ₹7,700 उछला
सिर्फ क्रिकेट नहीं, पैसे की बारिश है IPL! बना अरबों डॉलर का बिजनेस, जानिए कैसे बना भारत का आर्थिक पावरहाउस
तेल बाजार में बड़ा उलटफेर! Brent 114 डॉलर पार, क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
