तेल बाजार में बड़ा उलटफेर! Brent 114 डॉलर पार, क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल? यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Brent crude की कीमत बढ़कर 114.81 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जिसमें करीब 6.30 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं क्रूड ऑयल 101.18 डॉलर प्रति बैरल पर है, जिसमें 7.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं, बल्कि अन्य ऊर्जा स्रोतों में भी तेजी देखी गई है. नैचुरल गैस 3.65 फीसदी बढ़कर 3.04 पर पहुंच गई. गैसोलीन में 4.97 फीसदी और हीटिंग ऑयल में 7.36 फीसदी की तेजी दर्ज हुई.

Crude Oil Price Image Credit: @AI/Money9live

Oil Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर तेजी और उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही हैं. पिछले कुछ दिनों में जहां तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं अब फिर से उछाल ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है. खासकर भारत जैसे देशों के लिए, जो बड़ी मात्रा में तेल आयात करते हैं. यह बदलाव सीधा असर डाल सकता है.

अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक गतिविधियों की खबरों ने बाजार की दिशा बदल दी है. इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद जरूर बनी है, लेकिन कीमतों में अस्थिरता अभी भी बनी हुई है. ऊर्जा बाजार में यह उतार-चढ़ाव सिर्फ तेल तक सीमित नहीं है, बल्कि गैस, पेट्रोल और अन्य ईंधन की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

Brent crude की कीमत बढ़कर 114.81 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जिसमें करीब 6.30 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं क्रूड ऑयल 101.18 डॉलर प्रति बैरल पर है, जिसमें 7.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इसके अलावा Urals Oil में सबसे ज्यादा 9.97 फीसदी की तेजी देखी गई और इसकी कीमत 105.91 डॉलर पहुंच गई.

कमोडिटीकीमत (Price)बदलाव (Change)दिन का बदलाव (%)
Crude Oil101.18+6.7007.09%
Brent114.81+6.8006.30%
Natural Gas3.04+0.10703.65%
Gasoline3.29+0.15574.97%
Heating Oil4.59+0.31447.36%
Coal143.85+1.851.30%
Ethanol2.0300%
Urals Oil105.91+9.609.97%

इनमें में भी उछाल

सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं, बल्कि अन्य ऊर्जा स्रोतों में भी तेजी देखी गई है. नैचुरल गैस 3.65 फीसदी बढ़कर 3.04 पर पहुंच गई. गैसोलीन में 4.97 फीसदी और हीटिंग ऑयल में 7.36 फीसदी की तेजी दर्ज हुई. कोयले की कीमत भी 1.30 फीसदी बढ़कर 143.85 तक पहुंच गई. हालांकि एथेनॉल की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

पहले आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी. Brent crude करीब 6 फीसदी गिरकर 100 डॉलर के नीचे आ गया था और 98 डॉलर के आसपास पहुंच गया था. यह स्तर बाजार के लिए राहत भरा माना जाता है. तेल की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव भारत जैसे आयातक देशों के लिए अहम है. कीमत बढ़ने से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं और महंगाई पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: ₹11 हजार तक टूटे सोने-चांदी के भाव, सस्ता होने के बाद जानें कहां पहुंची कीमतें

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.