‘धुरंधर 2’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 9वें दिन फिल्म ने कमाए 27 करोड़, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
Dhurandhar 2: The Revenge ने शानदार शुरुआत के बाद 9वें दिन रफ्तार खो दी और करीब 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 696.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रणवीर सिंह की यह फिल्म वीकेंड पर फिर उछाल दिखा सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने दुनिया भर से अबतक कितना कमाया है.
Dhurandhar 2: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की, लेकिन वीकडे के आते ही कलेक्शन में गिरावट दिखने लगी है. फिल्म ने 9वें दिन भारत में करीब 27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
भाषाओं के हिसाब से कमाई
9वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसने 24.5 करोड़ रुपये जोड़े. इसके अलावा तेलुगु वर्जन से 1.47 करोड़ रुपये और तमिल वर्जन से करीब 30 लाख रुपये की कमाई हुई.
स्क्रीन कम होने का भी असर
फिल्म फिलहाल देशभर में 13,120 शोज में चल रही है, जो पहले के मुकाबले कम है. शुरुआती दिनों के बाद स्क्रीन कम होना सामान्य ट्रेंड होता है और इसका असर कलेक्शन पर भी देखने को मिलता है.
ओपनिंग के मुकाबले क्यों आई गिरावट ?
फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. 8वें दिन 49.7 करोड़ रुपये और 7वें दिन 48.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इससे पहले 6वें दिन 56.6 करोड़ और 5वें दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा. पहले वीकेंड पर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था. 4वें दिन 114.85 करोड़ और 3वें दिन करीब 113 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. वहीं पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था. इसके अलावा पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये आए थे.
इस लिहाज से देखा जाए तो मौजूदा गिरावट किसी बड़ी कमजोरी की बजाय शुरुआती तेज रफ्तार के बाद सामान्य सुधार जैसी लगती है.
ग्लोबल स्तर पर मजबूत पकड़
घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद फिल्म का वैश्विक प्रदर्शन अभी भी मजबूत बना हुआ है. फिल्म ने दुनियाभर में 1,067 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ओवरसीज कलेक्शन 261.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
इसे भी पढ़ें- इस AI स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी को पुलिस विभाग से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर का भाव 20 रुपये से भी कम
Latest Stories
युद्ध के बीच तेल से खूब कमाई कर रहा ईरान, होर्मुज स्ट्रेट बना हथियार; हर रोज करीब $139 मिलियन छाप रहा तेहरान
DAC ने ₹2.38 लाख करोड़ के प्रस्तावों को दी मंजूरी, S-400 से लेकर एयरक्राफ्ट तक पर बड़े फैसले; तीनों सेनाओं को मिलेगा बूस्ट
Gold-Silver Price: ₹11 हजार तक टूटे सोने-चांदी के भाव, सस्ता होने के बाद जानें कहां पहुंची कीमतें
