MCX में आ सकती है 22% की तेजी, ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने दिया BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
MCX शेयर पर HDFC Securities ने BUY रेटिंग देते हुए टारगेट तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी अपसाइड दिखाता है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ग्रोथ को ऑप्शंस सेगमेंट के तेजी से विस्तार, मजबूत टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और बढ़ती मार्केट भागीदारी का समर्थन मिल रहा है. ग्लोबल कमोडिटी वोलैटिलिटी और बुलियन ट्रेडिंग में बढ़ती हिस्सेदारी भी प्रदर्शन को मजबूती दे रही है.
HDFC Securities MCX target: कमोडिटी एक्सचेंज MCX को लेकर ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने सकारात्मक नजरिया पेश किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी लगातार मजबूत ग्रोथ ट्रेंड दिखा रही है, जिसे नए प्रोडक्ट लॉन्च, स्थिर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, बढ़ती मार्केट भागीदारी और ग्लोबल कमोडिटी वोलैटिलिटी का समर्थन मिल रहा है. खास बात यह है कि डेरिवेटिव सेगमेंट में बढ़ती सक्रियता और ऑप्शंस ट्रेडिंग का तेजी से विस्तार कंपनी के लिए एक प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरा है. ब्रोकरेज ने इसके लिए BUY रेटिंग दी है. अब आपको बताते हैं कि ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है और मौजूदा प्राइस से कितना ऊपर जाने की उम्मीद है.
क्या है टार्गेट प्राइस
कमोडिटी एक्सचेंज MCX के लिए ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने 2,950 रुपये का टारगेट दिया है. शुक्रवार को MCX 2398.20 रुपये पर पहुंच गया. ऐसे में मौजूदा प्राइस से करीब 22 फीसदी की उछाल आने की संभावना है.
ऑप्शंस सेगमेंट बना ग्रोथ का इंजन
रिपोर्ट के अनुसार, MCX के ऑप्शंस सेगमेंट में तेजी से विस्तार हुआ है. पहले जहां एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स का दबदबा था, वहीं अब बुलियन (सोना-चांदी) का योगदान तेजी से बढ़ा है. Q4FY26 में बुलियन का हिस्सा ऑप्शंस प्रीमियम और नॉशनल ट्रेडिंग में लगभग 57 फीसदी और 30 फीसदी तक पहुंच गया, जो एक साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है. इससे यह साफ होता है कि निवेशकों की रुचि अब ज्यादा विविध हो रही है और मार्केट में प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन बढ़ रहा है.
वोलैटिलिटी और ग्लोबल फैक्टर्स का असर
मार्च 2026 में ग्लोबल मार्केट में बढ़ी अस्थिरता, खासकर मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण, क्रूड ऑयल में तेज हलचल देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से MCX पर ट्रेडिंग वॉल्यूम और ऑप्शंस प्रीमियम में तेज उछाल आया. क्रूड सेगमेंट में वोलैटिलिटी करीब 3.7 फीसदी तक पहुंच गई, जो पिछले चार साल का उच्च स्तर है. हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि यह हाई वोलैटिलिटी लंबे समय तक नहीं टिकेगी और आगे चलकर वॉल्यूम सामान्य स्तर पर आ सकते हैं.
मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन
HDFC Securities के मुताबिक, MCX Q4FY26 में अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन दर्ज कर सकता है. कंपनी की रेवेन्यू लगभग 8.92 बिलियन रुपये रहने का अनुमान है, जो तिमाही आधार पर 34 फीसदी और सालाना आधार पर 206 फीसदी की बढ़ोतरी दिखा रहा है. वहीं प्रॉफिट (PAT) 5.5 बिलियन रुपये तक पहुंच सकता है. EBITDA मार्जिन भी करीब 76.8 फीसदी तक जाने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: ₹11 हजार तक टूटे सोने-चांदी के भाव, सस्ता होने के बाद जानें कहां पहुंची कीमतें
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty 500 में लगी आग! 1 महीने में कई दिग्गज शेयर 43% तक टूटे; बैंकिंग-एनर्जी सेक्टर बने टॉप लूजर्स
इस AI स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी को पुलिस विभाग से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर का भाव 20 रुपये से भी कम
निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट! अगले हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर जानें कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग
