25 मार्च को Tata Steel, Waaree Energies, Natco Pharma समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
24 मार्च की तेजी के बाद 25 मार्च को Tata Steel, TVS Motor Company, HDFC Life Insurance Company, Waaree Energies जैसे शेयर फोकस में रहेंगे. निवेश, डिविडेंड, टैक्स नोटिस और नए ऑर्डर जैसी खबरों के चलते इन स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है.
24 मार्च को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर 74068.45 पर बंद हुआ और निफ्टी 22957.80 के स्तर पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 2.6 प्रतिशत की बढ़त रही. अब बाजार की नजर 25 मार्च के ट्रेड पर है. बाजार सोमवार की तेजी को आगे बढ़ाता है या फिर रैली पर विराम लगेगा ये देखना होगा. इसके अलावा, 25 मार्च के लिए कुछ खास शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.
Tata Steel
टाटा स्टील ने अपनी सब्सिडियरी T Steel Holdings Pte. Ltd में करीब 1680.27 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का ऐलान किया है. यह कदम कंपनी की ग्लोबल स्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
TVS Motor Company
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 1200 प्रतिशत डिविडेंड है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है.
HDFC Life Insurance Company
एचडीएफसी लाइफ को इनकम टैक्स विभाग से 126.46 करोड़ रुपये की डिमांड और 45.55 करोड़ रुपये के ब्याज का नोटिस मिला है. हालांकि इसमें कोई पेनल्टी नहीं लगाई गई है.
NTPC Green Energy
कंपनी ने Nxtra Data Limited के साथ रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए एमओयू साइन किया है, जो ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में ग्रोथ का संकेत देता है.
Waaree Energies
वेयर्री एनर्जीज ने 3900 करोड़ रुपये का बड़ा कैपेक्स प्लान मंजूर किया है, जिसके तहत ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी. साथ ही, कंपनी ने अपनी एक सब्सिडियरी में हिस्सेदारी भी बढ़ाई है.
New India Assurance Company
सरकारी कंपनी को 189.37 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर मिला है, जिसे कंपनी अपील करने जा रही है.
Natco Pharma
कंपनी ने अपने एग्रोकेमिकल बिजनेस को अलग करने (डीमर्जर) की मंजूरी दी है. शेयरहोल्डर्स को 1:1 के अनुपात में नई कंपनी के शेयर मिलेंगे.
Ceigall India
कंपनी को आंध्र प्रदेश में करीब 298 करोड़ रुपये के EPC ऑर्डर मिले हैं, जो इसके ऑर्डर बुक को मजबूत करेंगे.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! मिला सरकारी ऑर्डर, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
