Stocks to Buy: BEL, BSE और NAM India पर एक्सपर्ट की BUY कॉल; जानें तीनों शेयरों का टारगेट प्राइस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच BEL, BSE और NAM India में टेक्निकल रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सारावगी ने तीनों शेयरों पर BUY कॉल दी है. एक्सपर्ट ने BEL के लिए 404 रुपये, BSE के लिए 3,600 रुपये और NAM India के लिए 1,142 रुपये का टारगेट तय किया है. जानिए इन शेयरों का खरीदारी स्तर, स्टॉप लॉस और तेजी के पीछे के तकनीकी संकेत.

- BEL के लिए ₹404 और BSE के लिए ₹3,600 का टारगेट दिया गया है. Image Credit: money9live

Highlights

  • Choice Broking के एक्सपर्ट दीपेश सारावगी ने BEL, BSE और NAM India पर BUY कॉल दी है.
  • BEL के लिए ₹404 और BSE के लिए ₹3,600 का टारगेट दिया गया है.
  • NAM India का टारगेट ₹1,142 है. तीनों शेयरों के लिए अलग-अलग स्टॉप लॉस भी बताए गए हैं.

शेयर बाजार में गिरावट के बीच भी कुछ शेयरों में टेक्निकल रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEL, एक्सचेंज ऑपरेटर BSE और म्यूचुअल फंड कारोबार से जुड़ी NAM India पर एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सारावगी के मुताबिक, इन तीनों शेयरों में चार्ट पर ऐसे संकेत दिख रहे हैं, जो आगे रिकवरी की संभावना की ओर इशारा करते हैं. एक्सपर्ट ने BEL के लिए 404 रुपये, BSE के लिए 3,600 रुपये और NAM India के लिए 1,142 रुपये का टारगेट दिया है. हालांकि, इन शेयरों में खरीदारी के साथ स्टॉप लॉस का ध्यान रखना भी जरूरी है.

BEL में 404 रुपये तक जाने की उम्मीद

BEL के शेयर में अहम सपोर्ट के पास से रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. शेयर 374 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसने 360 से 362 रुपये के आसपास बने सपोर्ट को बचाया है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस स्तर से शेयर में बिकवाली का दबाव कम होने और खरीदारी लौटने के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं.

शेयर का RSI बढ़कर 36.55 पर पहुंचा है, जो ओवरसोल्ड स्तरों से सुधार का संकेत देता है. हालांकि, शेयर अभी 20, 50, 100 और 200 दिन के EMA से नीचे है. ऐसे में आगे की तेजी के लिए खरीदारी का सिलसिला बने रहना जरूरी होगा.

  • खरीदारी का स्तर: 374 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 404 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 359 रुपये BSE में 3,600 रुपये का टारगेट

BSE में 3,600 रुपये का टारगेट

BSE के शेयर में चार्ट पर सुधार के संकेत मिले हैं. शेयर 3,330 रुपये के स्तर पर है. एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर ने डेली चार्ट पर गिरते चैनल से ब्रेकआउट दिया है. इससे पहले 3,000 से 3,100 रुपये के आसपास शेयर को सपोर्ट मिला था.

BSE का 14 पीरियड RSI बढ़कर 53.23 पर पहुंच गया है, जो सकारात्मक मोमेंटम का संकेत है. शेयर ने अपने 20 EMA और 200 EMA को भी पार कर लिया है. अब इसकी नजर 50 EMA और 100 EMA के आसपास मौजूद अगली रुकावटों पर है. अगर शेयर ब्रेकआउट के ऊपर टिकता है, तो इसमें आगे तेजी की संभावना बन सकती है.

  • खरीदारी का स्तर: 3,330 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 3,600 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 3,195 रुपये NAM India में 1,142 रुपये का टारगेट

ये भी पढ़ें- 12 फीसदी तक भाग सकते हैं ये 3 स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

NAM India में 1,142 रुपये का टारगेट

NAM India के शेयर में भी अहम सपोर्ट के पास खरीदारी लौटने के संकेत हैं. शेयर 1,057 रुपये पर है और इसे 1,040 से 1,050 रुपये के दायरे में सपोर्ट मिल रहा है. यह स्तर शेयर के बढ़ते 200 EMA के करीब भी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस सपोर्ट के टिके रहने से शेयर में रिकवरी की संभावना बन सकती है.

शेयर का RSI 37.88 पर है और इसमें ओवरसोल्ड स्तरों से सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं. हालांकि, ऊपर की ओर 1,096.60 रुपये के आसपास 20 EMA और 1,118 रुपये के करीब 100 EMA रुकावट बन सकते हैं. ऐसे में तेजी की पुष्टि के लिए इन स्तरों को पार करना अहम होगा.

  • खरीदारी का स्तर: 1,057 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 1,142 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 1,015 रुपये

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.