Stocks to Watch : RIL, HDFC Bank, Yes Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल!
20 जुलाई के कारोबार में कई शेयरों पर नजर रहेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है. पूनावाला फिनकॉर्प का मुनाफा भी सालाना आधार पर मजबूत बढ़त के साथ आया है.
Stocks to Watch : शुक्रवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 964.58 अंक चढ़कर 78,151.45 पर और निफ्टी 261.55 अंक की तेजी के साथ 24,334.30 पर बंद हुए. कारोबार के दौरान 1,632 शेयरों में तेजी, 2,419 में गिरावट और 175 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. अब 20 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 26.6 फीसदी बढ़कर 3.09 लाख करोड़ रुपये रही. ऑयल-टू-केमिकल (O2C), ऑयल एंड गैस और डिजिटल सर्विसेज कारोबार के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी को मजबूती मिली.
HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. बैंक का नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 19,059 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 6.7 फीसदी बढ़कर 33,534 करोड़ रुपये पहुंच गई. हालांकि, एसेट क्वालिटी में हल्की कमजोरी, प्रावधानों में बढ़ोतरी और नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 3.26 फीसदी पर आ गया.
Axis Bank
एक्सिस बैंक ने जून तिमाही में अनुमान के अनुरूप नतीजे पेश किए. बैंक का नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी बढ़कर 7,113 करोड़ रुपये और NII 8 फीसदी बढ़कर 14,646.1 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, एसेट क्वालिटी में हल्की कमजोरी और NIM घटकर 3.46 फीसदी पर आ गया. बैंक के एडवांस 18.8 फीसदी और डिपॉजिट 13.9 फीसदी बढ़े.
Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी ने निजी कारणों से पद छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि बैंक का ट्रांसफॉर्मेशन पूरा हो चुका है, टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियां दूर हो गई हैं और अब बैंक तेजी से विकास के लिए तैयार है. बैंक जल्द ही नए सीईओ के नाम आरबीआई को भेजेगा.
Yes Bank
Yes Bank का जून तिमाही का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. बैंक का नेट प्रॉफिट 33.5 फीसदी बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये रहा, जबकि NII 17.5 फीसदी बढ़कर 2,786.3 करोड़ रुपये पहुंच गई. बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर रही और NIM 2.7 फीसदी पर कायम रहा. एडवांस में 18.4 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई, हालांकि डिपॉजिट में तिमाही आधार पर 1.1 फीसदी की गिरावट रही.
Punjab & Sind Bank
Punjab & Sind Bank ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. बैंक का नेट प्रॉफिट 23.2 फीसदी बढ़कर 332 करोड़ रुपये और NII 15.4 फीसदी बढ़कर 1,038.7 करोड़ रुपये रही. बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ. ग्रॉस एनपीए घटकर 2.21 फीसदी और नेट एनपीए घटकर 0.65 फीसदी पर आ गया.
IDBI Bank
आईडीबीआई बैंक का जून तिमाही का प्रदर्शन स्थिर रहा. बैंक का नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 2,115 करोड़ रुपये और NII 10 फीसदी बढ़कर 3,486 करोड़ रुपये रही. हालांकि, NIM घटकर 3.61 फीसदी पर आ गया. बैंक के एडवांस में 22 फीसदी और डिपॉजिट में 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. तिमाही के दौरान प्रावधान वापस लिखे जाने (Provision Write-back) से मुनाफे को भी सहारा मिला.
Poonawalla Fincorp
कंपनी ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 308 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 63 करोड़ रुपये था. मजबूत मुनाफे के चलते सोमवार के कारोबार में इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell : सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24300 के ऊपर बंद, बैंकिंग-ऑटो शेयरों में बंपर रैली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, साइबर सुरक्षा में चूक के चलते हुआ एक्शन
टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
