Stocks to Watch: JSW Steel, Vedanta, NELCO समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, रखें शेयरों पर नजर

आज का दिन खबरों और तिमाही नतीजों के चलते काफी अहम रहने वाला है. ऐसे में इन स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. इन शेयरों में HCL Technologies, Nestle India, Tata Elxsi, Persistent Systems, 360 ONE WAM, Sunteck Realty, Tata Investment Corporation जैसे नाम शामिल हैं.

स्टॉक्स टू वाच. Image Credit: Canva

Stocks to Watch : 20 अप्रैल को उतार चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए. सेंसेक्स 26.76 अंक की मामूली बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 11.30 अंक चढ़कर 24,364.85 पर रहा. बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां 1,733 शेयर चढ़े और 2,471 शेयरों में गिरावट रही. ऐसे में 21 अप्रैल के कारोबार में कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज HCL Technologies, Nestle India, Tata Elxsi, Persistent Systems, 360 ONE WAM, Sunteck Realty, Tata Investment Corporation समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इन शेयरों में नतीजों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है.

PNB Housing Finance

कंपनी का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 648.7 करोड़ रुपये हो गया है. नेट इंटरेस्ट इनकम भी 8.2 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.

NELCO

कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है. मुनाफा 1.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 17.3 फीसदी बढ़ा है.

Ugro Capital

कंपनी का मुनाफा 27.1 फीसदी घटकर 29.55 करोड़ रुपये रहा, लेकिन नेट इंटरेस्ट इनकम में 12.6 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.

Indosolar

मुनाफा 4.9 फीसदी बढ़ा है, लेकिन रेवेन्यू में 56.7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है.

SML Isuzu (Mahindra)

मुनाफा हल्का बढ़ा है, जबकि रेवेन्यू में 16.4 फीसदी की मजबूत बढ़त देखने को मिली है.

TVS Motor Company

कंपनी ने Hyundai Motor के साथ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है. साथ ही कंपनी ने जाम्बिया मार्केट में भी एंट्री की है.

JSW Steel

कंपनी ने POSCO के साथ मिलकर ओडिशा में 6 MTPA क्षमता का ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट लगाने के लिए जॉइंट वेंचर किया है.

RPP Infra Projects

कंपनी ने वेंकटेसन एलियाह नायडू को एक साल के लिए CEO नियुक्त किया है.

Vedanta

कंपनी का डिमर्जर 1 मई से लागू होगा. इसके बाद कंपनी के अलग-अलग बिजनेस अलग-अलग इकाइयों के रूप में काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.