Stocks to Watch Today: BSE, Genus Power, RailTel समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
आज मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बढ़त रही थी. आज के कारोबार में शेयर बाजार की नजर कई अहम कंपनियों पर रहने वाली है. कहीं तिमाही नतीजे आए हैं तो कहीं नए ऑर्डर, निवेश, नियुक्ति और डील से जुड़ी खबरें सामने आई हैं. आइए एक नजर डालते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
बीते कारोबारी दिन बाजार में शानदार तेजी रही थी. निफ्टी की क्लोजिंग काफी जोरदार रही थी. सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 174 अंक उछलकर 25,867 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट देखने को मिली थी. आज मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बढ़त रही थी. आज के कारोबार में शेयर बाजार की नजर कई अहम कंपनियों पर रहने वाली है. कहीं तिमाही नतीजे आए हैं तो कहीं नए ऑर्डर, निवेश, नियुक्ति और डील से जुड़ी खबरें सामने आई हैं. आइए एक नजर डालते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
आज आएंगे नतीजे
आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Eicher Motors, Grasim Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Britannia Industries, Oil India, Afcons Infrastructure, Balrampur Chini Mills, Dilip Buildcon, Edelweiss Financial Services, Escorts Kubota, Jubilant FoodWorks, Karnataka Bank, Samvardhana Motherson International, Torrent Power, TVS Supply Chain Solutions, United Breweries, Wakefit Innovations और Wockhardt शामिल हैं.
Aurobindo Pharma
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 7.6 फीसदी बढ़कर 909.8 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल 845.6 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 8.4 फीसदी बढ़कर 8645.9 करोड़ रुपये पहुंच गया.
BSE
BSE का मुनाफा सालाना आधार पर 174 फीसदी उछलकर 601.8 करोड़ रुपये हो गया है. रेवेन्यू 62 फीसदी बढ़कर 1244.1 करोड़ रुपये रहा. टैक्स खर्च बढ़कर 198.74 करोड़ रुपये हो गया.
Bata India
Bata India का मुनाफा 12.6 फीसदी बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में 2.8 फीसदी की बढ़त के साथ यह 944.7 करोड़ रुपये पहुंचा.
Gulf Oil Lubricants India
कंपनी का मुनाफा 22 फीसदी घटकर 76.4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि रेवेन्यू 10.6 फीसदी बढ़कर 1017.6 करोड़ रुपये रहा.
NRB Bearings
मुनाफा 34.2 फीसदी बढ़कर 28.6 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 17.7 फीसदी की तेजी के साथ 327.9 करोड़ रुपये रहा.
India Pesticides
कंपनी का मुनाफा 41 फीसदी उछलकर 22.7 करोड़ रुपये पहुंचा. रेवेन्यू 30.9 फीसदी बढ़कर 225.4 करोड़ रुपये रहा.
Pfizer
Pfizer का मुनाफा 11.2 फीसदी बढ़कर 141.8 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में 19.9 फीसदी की बढ़त के साथ यह 645 करोड़ रुपये पहुंचा.
Sansera Engineering
कंपनी का मुनाफा 23.4 फीसदी बढ़कर 68.7 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 24.7 फीसदी उछलकर 907.7 करोड़ रुपये रहा.
Ramco Cements
Ramco Cements का मुनाफा 111.4 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 385.6 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 2105.7 करोड़ रुपये पहुंचा. एक्सेप्शनल गेन 479 करोड़ रुपये रहा.
Linde India
कंपनी का मुनाफा 66.2 फीसदी बढ़कर 193.3 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 15.7 फीसदी बढ़कर 701 करोड़ रुपये रहा. बोर्ड ने अजय कुमार साह को 16 फरवरी से अंतरिम CFO नियुक्त किया है. मौजूदा CFO नीरज कुमार जुमरानी 15 फरवरी से पद छोड़ेंगे.
Gujarat State Fertilizers and Chemicals
मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 158.1 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 4.5 फीसदी बढ़कर 2941 करोड़ रुपये पहुंचा.
Genus Power Infrastructures
कंपनी का मुनाफा 147.5 फीसदी उछलकर 140.2 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 85.8 फीसदी बढ़कर 1122.4 करोड़ रुपये रहा.
ISGEC Heavy Engineering
मुनाफा 76.5 फीसदी बढ़कर 97.5 करोड़ रुपये पहुंचा. रेवेन्यू 16.3 फीसदी बढ़कर 1738.6 करोड़ रुपये रहा.
Navin Fluorine International
कंपनी का मुनाफा 121.8 फीसदी उछलकर 185.4 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 47.2 फीसदी बढ़कर 892.4 करोड़ रुपये रहा.
Texmaco Rail and Engineering
मुनाफा 44.2 फीसदी घटकर 42.8 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू 21.5 फीसदी घटकर 1041.6 करोड़ रुपये रहा.
PNC Infratech
कंपनी का मुनाफा 5.7 फीसदी घटकर 76.8 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 18.3 फीसदी गिरकर 1200.7 करोड़ रुपये रह गया.
Neuland Laboratories
मुनाफा 60 फीसदी घटकर 40.6 करोड़ रुपये रहा. हालांकि रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़कर 439.7 करोड़ रुपये पहुंचा.
Ceigall India
कंपनी को Rewa Ultra Mega Solar से मध्य प्रदेश के Morena Solar Park में 220 मेगावाट की यूनिट के विकास के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है. प्रोजेक्ट की वैल्यू करीब 1700 करोड़ रुपये है.
Marico
Marico की सब्सिडियरी Marico South East Asia Corporation ने वियतनाम की Skinetiq Joint Stock Company में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. इस डील की वैल्यू 261.6 करोड़ रुपये है. डील पूरी होने के बाद Skinetiq कंपनी की सब्सिडियरी बन जाएगी.
RailTel Corporation of India
RailTel को West Central Railway से 454.94 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है.
NTPC Green Energy
कंपनी ने गुजरात के Khavda I Solar प्रोजेक्ट के तहत 14.43 मेगावाट क्षमता के कमर्शियल ऑपरेशन की घोषणा की है. इसके बाद NTPC Green Energy Group की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 8827.68 मेगावाट हो जाएगी.
Garden Reach Shipbuilders and Engineers
कंपनी ने Hindustan Shipyard के साथ एक बड़े राष्ट्रीय शिपबिल्डिंग प्रोग्राम के लिए कंसोर्टियम बनाने को लेकर MoU साइन किया है.
Gravita India
Gravita India ने Rasthriya Metal Industries में 100 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए 565 करोड़ रुपये की डील के लिए बाइंडिंग टर्म शीट साइन की है.
Indoco Remedies
महाराष्ट्र GST विभाग ने 8 फरवरी को कंपनी की यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है. कंपनी ने सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी दे दी है और फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है.
Adani Enterprises
बोर्ड की राइट्स इश्यू कमेटी ने 13 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है. पात्र शेयरधारकों से प्रति राइट्स शेयर 450 रुपये की अंतिम कॉल राशि ली जाएगी.
Ambuja Cements
NCLT अहमदाबाद ने Sanghi Industries और Ambuja Cements के बीच स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है.
City Union Bank
RBI ने विजय आनंद को बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनका कार्यकाल 1 मई 2026 से तीन साल का होगा.
इसे भी पढ़ें- ये कंपनी बनेगी अगली L&T? नाममात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




