23 फरवरी को NCC, Highway Infra, Bharti Airtel समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

अब निवेशकों की नजरें सोमवार के बाजार पर हैं. ट्रंप के 15 फीसदी वाले नए टैरिफ पर बाजार कैसे रिएक्ट करता है, ये देखना होगा. इसके साथ ही कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. इन शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: Canva

Stocks to Watch: पिछले कारोबारी दिन, 20 फरवरी को, भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था. निफ्टी 25550 के ऊपर बंद हुआ था. सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82814.71 पर और निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 25571.25 पर बंद हुआ था. अब निवेशकों की नजरें सोमवार के बाजार की चाल पर हैं. ट्रंप के 15 फीसदी वाले नए टैरिफ पर बाजार कैसे रिएक्ट करता है, ये देखना होगा. इसके साथ ही कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

NCC Ltd

NCC Ltd ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डिबारमेंट ऑर्डर को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. कंपनी ने रिट पिटीशन दाखिल की है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कोर्ट ने NHAI के आदेश पर 10 मार्च तक रोक लगा दी है. इस खबर के चलते शेयर में हलचल रह सकती है.

हाल ही में लिस्ट हुए शेयर

हाल में लिस्ट हुए 11 शेयरों में से कम से कम 3 में लॉक-इन पीरियड सोमवार को खत्म हो रहा है. Interarch और Quality Power अपने आईपीओ प्राइस से दोगुने से ज्यादा चढ़ चुके हैं, जबकि Vikram Solar करीब 42 प्रतिशत नीचे है. लॉक-इन खत्म होने के बाद इन शेयरों में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.

Highway Infra

कंपनी को NHAI से 154.59 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट गुजरात में टोल प्लाजा के संचालन से जुड़ा है. ऑर्डर मिलने से शेयर में सकारात्मक असर दिख सकता है.

IDFC First Bank

बैंक ने अपनी चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला पकड़ा है. यह रकम बैंक के अनुमानित सालाना मुनाफे के 20 प्रतिशत से ज्यादा है. मामले में 4 अधिकारियों को निलंबित किया गया है. फॉरेंसिक ऑडिट चल रहा है और पुलिस जांच भी जारी है. इस खबर के चलते शेयर में दबाव रह सकता है.

Bharti Airtel

Bharti Airtel ने क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी Zscaler के साथ मिलकर भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर लॉन्च किया है. डिजिटल और साइबर सिक्योरिटी पर बढ़ते फोकस को देखते हुए यह कदम कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

Allcargo Terminals Ltd

कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है. लॉजिस्टिक्स सेक्टर में यह आंकड़ा निवेशकों के लिए पॉजिटिव साइन हो सकता है.

NTPC Green

NTPC Green ने कडप्पा में 158 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का संचालन शुरू कर दिया है. इसके साथ ही समूह की कुल क्षमता बढ़कर 9151 मेगावाट हो गई है.

UPL

एग्रोकेमिकल कंपनी UPL ने बिजनेस रीस्ट्रक्चरिंग का एलान किया है. कंपनी UPL Agri, UPL Global Agri और UPL Crop के साथ मिलकर स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के तहत कारोबार को दो लिस्टेड कंपनियों में बांटेगी. यह घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई. सोमवार को इस खबर पर शेयर में हलचल संभव है.

इसे भी पढ़ें- कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.