ऑर्डर बुक दमदार! 52-वीक लो से भागा ये शेयर, अब कंपनी को मिला इंटरनेशनल ऑर्डर, रखें नजर!

शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 178 रुपये से 35 प्रतिशत ऊपर आ चुका है. शुक्रवार के कारोबार में शेयर 10.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 230.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 12.15 प्रतिशत चढ़े हैं. एक तिमाही में इसमें 3.21 प्रतिशत की बढ़त आई है, जबकि एक साल में शेयर 26 प्रतिशत ऊपर है.

मिला इंटरनेशनल ऑर्डर. Image Credit: Canva

DEE Development को एक बड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने अमेरिका की एक प्रमुख पावर सेक्टर OEM ग्रुप से 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर हासिल किया है. यह कॉन्ट्रैक्ट हीट रिकवरी स्टीम जेनरेटर यानी HRSG प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस की सप्लाई से जुड़ा है. यह डील लेटर ऑफ इंटेंट के जरिये किया गया है, जो 18 फरवरी 2027 तक वैध रहेगा. कंपनी 16 यूनिट्स के लिए HRSG पाइपिंग सप्लाई करेगी. कारोबारी कारणों से ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन यह डील कंपनी के लिए ग्लोबल लेवल पर बड़ा विस्तार मानी जा रही है. शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर 10.14 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.

सोर्स- BSE

कंपनी का कारोबार

DEE Development प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस में ग्लोबल लेवल की कंपनी है. यह ऑयल एंड गैस, पावर सेक्टर जिसमें न्यूक्लियर भी शामिल है, केमिकल और अन्य प्रोसेस इंडस्ट्री को सेवाएं देती है. कंपनी डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन कवर करती है और हाई प्रेशर पाइपिंग सिस्टम तथा कस्टम कंपोनेंट बनाती है. स्थापित क्षमता के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. इसके कुल रेवेन्यू का आधे से ज्यादा हिस्सा कनाडा, थाईलैंड और अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आता है.

तिमाही प्रदर्शन रहा दमदार

Q3FY26 में कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किए. रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 प्रतिशत बढ़कर 286.7 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह बढ़ोतरी पाइपिंग और फिटिंग्स सेगमेंट में मजबूत एग्जीक्यूशन के चलते आई. ऑपरेटिंग EBITDA में 666.4 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और यह 43.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बेहतर क्षमता उपयोग और ऑपरेटिंग लेवरेज का इसका फायदा मिला. कंपनी ने 18.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया.

मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी का क्लोजिंग ऑर्डर बुक 1302.73 करोड़ रुपये का है. पावर सेक्टर से 251 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर भी मिले हैं. ऑयल एंड गैस सेक्टर में बनी मजबूत मांग कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को सपोर्ट कर रही है.

स्टॉक का हाल

शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 178 रुपये से 35 प्रतिशत ऊपर आ चुका है. शुक्रवार के कारोबार में शेयर 10.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 230.51 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 12.15 प्रतिशत चढ़े हैं. एक तिमाही में इसमें 3.21 प्रतिशत की बढ़त आई है, जबकि एक साल में शेयर 26 प्रतिशत ऊपर है.

इसे भी पढ़ें- अगले हफ्ते IPO की धूम, ₹4400 करोड़ जुटाने की तैयारी, कॉटन यार्न और रिन्यूएबल एनर्जी वाली कंपनियां शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.