अगले हफ्ते इन शेयरों पर रहेगी नजर, मुनाफे में 723% तक की बंपर तेजी, 40 से ज्यादा कंपनियां देगी डिविडेंड, ट्रेड डील का दिखेगा असर

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम रहने वाला है. बजट के बाद आई तेज बिकवाली और रिकवरी के बीच बाजार को कई नए ट्रिगर मिले हैं. रिजर्व बैंक की नीति, अमेरिका के साथ FTA पर सहमति, बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे और कॉरपोरेट एक्शन इन सभी का असर सोमवार से बाजार की चाल पर साफ दिख सकता है.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर Image Credit: @Money9live

Stocks to Watch Next Week: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. बजट वाले दिन आई तेज बिकवाली और उसके बाद की रिकवरी के बीच बाजार को कई नए संकेत मिले हैं. फरवरी के पहले हफ्ते में Sensex और Nifty दोनों ने 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है. रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, अमेरिका के साथ FTA पर बनी सहमति, बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे और कई स्टॉक्स में डिविडेंड और अन्य कॉरपोरेट एक्शन, इन सभी का असर सोमवार से बाजार में देखने को मिल सकता है.

अगले हफ्ते आने वाले तिमाही नतीजे

BSE के आंकड़ों के मुताबिक अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Mahindra & Mahindra (M&M), Hindustan Unilever (HUL), ONGC, Hindustan Aeronautics (HAL), Eicher Motors, Lenskart Solutions समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं. नतीजों के आधार पर इन शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर

अगले हफ्ते कई शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे. Bharat Dynamics (BDL), MRF, Hero MotoCorp, Cummins India, Rail Vikas Nigam (RVNL), Mazagon Dock Shipbuilders, CONCOR और Power Grid जैसे शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि डिविडेंड, बोनस या अन्य कॉरपोरेट एक्शन का असर कीमतों पर दिख सकता है. अगले हफ्ते 40 से अधिक कंपनियां डिविडेंड देने जा रही है.

Reliance Industries (RIL)

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज को बताया है कि उसकी सब्सिडियरी Reliance Consumer Products ने ऑस्ट्रेलिया की ‘Better-For-You’ बेवरेज कंपनी Goodness Group Global में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है. इसके साथ ही रिलायंस ने आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बाजार में एंट्री कर ली है.

State Bank of India (SBI)

SBI ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 16,891 करोड़ रुपये था.

Tata Steel

टाटा स्टील ने दिसंबर तिमाही में जबरदस्त उछाल दिखाया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 723% बढ़कर 2,688.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में सिर्फ 326.64 करोड़ रुपये था.

Kalyan Jewellers India

ज्वेलरी रिटेलर कल्याण ज्वैलर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 90% बढ़कर 416.3 करोड़ रुपये रहा.

BEML

BEML ने मध्य प्रदेश में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने को मंजूरी दी है. कंपनी करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. यह ग्रीनफील्ड रेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ‘BRAHMA’ नाम से भोपाल के पास उमरिया में स्थापित किया जाएगा.

Kotak Mahindra Bank और IDBI Bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने साफ किया है कि उसने IDBI बैंक के विनिवेश (Disinvestment) प्रक्रिया में फाइनेंशियल बिड जमा नहीं की है. इस खबर का असर दोनों बैंकों के शेयरों पर दिख सकता है.

Bosch India

बॉश इंडिया का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.1% बढ़कर 532 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 458 करोड़ रुपये था.

Shree Cement

श्री सीमेंट ने दिसंबर तिमाही में 38% की सालाना बढ़त के साथ 268 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया. प्रीमियम प्रोडक्ट्स और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से कंपनी को फायदा मिला, हालांकि वॉल्यूम ग्रोथ सीमित रही.

Crompton Greaves Consumer Electricals

कंपनी के लिए तिमाही नतीजे थोड़े कमजोर रहे. दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.75% घटकर 101 करोड़ रुपये रह गया.

Ipca Laboratories

इप्का लैब्स को रेगुलेटरी मोर्चे पर राहत मिली है. US FDA ने कंपनी के तारापुर API प्लांट को VAI (Voluntary Action Indicated) स्टेटस दिया है, जो न्यूनतम मानकों के अनुरूप अनुपालन को दर्शाता है.

JK Tyre & Industries

JK टायर का मुनाफा दिसंबर तिमाही में लगभग चार गुना बढ़कर 207 करोड़ रुपये हो गया. वहीं कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15% बढ़कर 4,223 करोड़ रुपये रहा.

Atul Auto

अतुल ऑटो ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 98% बढ़कर 15 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8 करोड़ रुपये था.

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते बाजार में नतीजों, कॉरपोरेट एक्शन और ग्लोबल संकेतों के चलते हलचल बनी रह सकती है. निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी निर्णायक साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

18% टैरिफ से पलटी बाजी, US बाजार में वापसी को तैयार ये भारतीय टेक्सटाइल दिग्गज, 5 साल में दिया 870% तक का रिटर्न

HAL या BEL नहीं, ‘भारत के वॉरेन बफेट’ को इन 2 डिफेंस शेयरों पर भरोसा, लगा रखा है ₹1699 करोड़ का दांव

5 साल में 1245% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर निवेशकों के रडार पर रहेगा यह मल्टीबैगर शेयर; कंपनी ने दिया नया अपडेट

वंदे भारत ट्रेन के मेगा प्लान से इन रेलवे स्टॉक्स को मिल सकता है बूस्ट, 2047 तक 4500 ट्रेनसेट का लक्ष्य; निवेश का है मौका?

9 फरवरी के लिए खोज रहे हैं स्टॉक, एनालिस्ट ने इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट

अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्‍ट में शामिल