Stocks to Watch: 19 फरवरी को BEL, NCC, Jindal Saw समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा एक्शन!
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को निवेशकों की नजरे बाजार पर रहेगी ही साथ ही कई चुनिंदा शेयरों पर भी रहने वाली हैं. कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते चुनिंदा स्टॉक्स हलचल देखने को मिल सकती है. इंफ्रा, डिफेंस, FMCG, टेलीकॉम, फार्मा और ऑटो जैसे सेक्टर फोकस में रहेंगे.
Stocks to Watch: मंगलवार 18 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी 25800 के ऊपर बंद हुआ है, जो बाजार के लिए काफी अहम है. सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 83734.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 93.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25819.35 पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त रही. अब 19 फरवरी के कारोबार में बाजार के साथ-साथ कुछ चुनिंदा शेयरों पर खबरों के चलते खास नजर रहेगी.
Zydus Lifesciences
Zydus Lifesciences को अमेरिका की दवा नियामक संस्था United States Food and Drug Administration से बोसेंटन टैबलेट्स के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है. यह दवा ओरल सस्पेंशन के रूप में है. अमेरिकी बाजार में मंजूरी मिलने से कंपनी के निर्यात कारोबार को सहारा मिल सकता है.
NCC
NCC Limited और इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी OB Infrastructure Ltd को National Highways Authority of India की ओर से डिबारमेंट का आदेश मिला है. यह खबर शेयर पर दबाव डाल सकती है, क्योंकि सरकारी प्रोजेक्ट्स में भागीदारी पर असर पड़ सकता है.
Pace Digitek
Pace Digitek Limited ने एक्सचेंज को बताया कि उसकी मटेरियल सब्सिडियरी Lineage Power Private Limited को सऊदी अरब की Yaqin Chem से 13.5 लाख डॉलर का खरीद ऑर्डर मिला है.
Jindal Saw
Jindal Saw Limited की सीमलेस पाइप से जुड़ी API लाइसेंस को अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट के ऑडिट के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. यह कदम कंपनी के निर्यात और ऑर्डर बुक पर असर डाल सकता है, जिससे शेयर में उतार-चढ़ाव संभव है.
BL Kashyap
BL Kashyap and Sons Limited को CRC Greens Private Limited से 300 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है. बड़ा ऑर्डर मिलने से शेयर में पॉजिटिव मूव देखने को मिल सकता है.
BEL
Bharat Electronics Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 फरवरी 2026 को होने जा रही है. इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. निवेशकों की नजर इस फैसले पर रहेगी.
L&T
Larsen & Toubro ने टेक दिग्गज Nvidia के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस सहयोग के तहत India AI Mission के अंतर्गत देश की पहली गीगावॉट-स्तर की AI फैक्ट्री स्थापित की जाएगी. इस प्रोजेक्ट में AI-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत कंप्यूटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे.
HUL
FMCG सेक्टर की कंपनी Hindustan Unilever Limited के बोर्ड ने ब्यूटी एंड वेलबीइंग और होम केयर लिक्विड्स जैसे प्रीमियम सेगमेंट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 2,000 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कोचीन शिपयार्ड को मिला मेगा ऑर्डर, 6 शिप बनाएगी कंपनी; गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर
एक हफ्ते में किन शेयरों में दिखेगा दम? Choice Broking ने बताया- भागेंगे ये 3 स्टॉक्स! रखें रडार पर
Nifty Outlook 19 Feb: डेली चार्ट पर बनी बुलिश कैंडल, एक्सपर्ट ने बताया- ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा ऑल टाइम हाई
