Stocks to Watch: Wipro, Ola Electric समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी खास हलचल!
2 जून के कारोबार में कई शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे. Anant Raj ने 25,000 करोड़ रुपये निवेश योजना की घोषणा की है, जबकि Wipro, Ola Electric और ACME Solar फंड जुटाने को लेकर चर्चा में हैं. NMDC के उत्पादन आंकड़े, Black Box की AI साझेदारी, PNC Infratech को मिला नया ऑर्डर और ICICI Bank की बोर्ड नियुक्ति से ये शेयर फोकस में हैं.

पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते निफ्टी 24,400 के स्तर से नीचे फिसल गया. ऐसे में मंगलवार, 2 जून के कारोबार पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार की दिशा महत्वपूर्ण रहने वाली है. इसके साथ ही कई कंपनियों से जुड़ी अहम घोषणाओं और कारोबारी अपडेट्स के कारण उनके शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.
Wipro
आईटी दिग्गज कंपनी अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Wipro IT Services LLC के जरिए Aggne Global Inc में अतिरिक्त 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. 2.85 करोड़ डॉलर के इस सौदे के बाद कंपनी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80 फीसदी हो जाएगी. लेनदेन 5 जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.
Ola Electric
Ola Electric ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है. कंपनी ने 37.74 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है. आवश्यकता पड़ने पर इश्यू का आकार बढ़ाया भी जा सकता है.
ACME Solar Holdings
ACME Solar Holdings ने 2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने के उद्देश्य से QIP जारी किया है. इसका बेस इश्यू साइज 2,600 करोड़ रुपये है, जबकि 200 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल किया गया है. कंपनी ने प्रति शेयर 279.50 रुपये का सांकेतिक मूल्य तय किया है, जो पिछले कारोबारी दिन के बंद भाव से लगभग 9 फीसदी कम है.
NMDC
NMDC ने मई 2026 में 5.31 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 19.9 फीसदी अधिक है. हालांकि, इस दौरान कंपनी की बिक्री 6.9 फीसदी घटकर 4.04 मिलियन टन रही.
Black Box
Black Box ने एआई-आधारित एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी फर्म AIONOS के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. दोनों कंपनियां मिलकर विभिन्न उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान उपलब्ध कराएंगी, जिससे व्यवसायों में एआई अपनाने की गति बढ़ेगी.
PNC Infratech
PNC Infratech को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से फ्लाईओवर निर्माण परियोजना के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) प्राप्त हुआ है. यह प्रोजेक्ट लखनऊ के शहीद पथ चौराहे पर विकसित की जाएगी.
Equitas Small Finance Bank
Equitas Small Finance Bank ने जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Mirae Asset Mutual Fund को बैंक की चुकता पूंजी या वोटिंग अधिकारों में 9.5 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है.
ICICI Bank
ICICI Bank के बोर्ड ने सेबी के पूर्व पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनका कार्यकाल 1 जून 2026 से 31 मई 2031 तक रहेगा. हालांकि, यह नियुक्ति शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन होगी.
Fino Payments Bank
Fino Payments Bank ने Ezee.ai के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इस सहयोग का उद्देश्य एक मजबूत लेंडिंग इकोसिस्टम तैयार करना और बैंक के स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में रूपांतरण की प्रक्रिया को सपोर्ट देना है.
Anant Raj
Anant Raj ने हरियाणा सरकार के अंतर्गत कार्यरत Haryana Enterprises Promotion Centre के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज कारोबार के विस्तार के लिए की गई है. कंपनी ने इस क्षेत्र में करीब 25,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना भी घोषित की है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.