25 फरवरी को Tata Group, RVNL से लेकर Lupin तक इन शेयरों में रहेगी हलचल, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
कुल मिलाकर, बाजार का मूड फिलहाल कमजोर है, लेकिन खबरों के चलते चुनिंदा शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. इन शेयरों में PowerGrid, Tata Group के शेयर, Hindalco Industries, Lupin, Rail Vikas Nigam, Indian Railway Finance Corporation जैसे नाम शामिल हैं.
Stocks to Watch: 24 फरवरी को बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 25450 के नीचे फिसल गया. सेंसेक्स 1068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 82225.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 288.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत टूटकर 25424.65 पर बंद हुआ. मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही. करीब 1410 शेयर चढ़े, 2644 शेयर गिरे और 127 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. अब 25 फरवरी के सत्र में खबरों के चलते कुछ शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
PowerGrid
कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने Power Grid Corporation of India को ज्यादा निवेश की मंजूरी दी है. अब कंपनी अपनी किसी भी सब्सिडियरी में 7500 करोड़ रुपये तक इक्विटी निवेश कर सकेगी, जो पहले 5000 करोड़ रुपये थी. हालांकि 15 प्रतिशत नेटवर्थ की सीमा बरकरार रहेगी. इस फैसले से कंपनी को UHVAC और HVDC ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में निवेश बढ़ाने और 500 गीगावाट नॉन फॉसिल एनर्जी लक्ष्य के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Tata Group के शेयर
CNBC-TV18 के मुताबिक, Tata Sons ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को बढ़ाने पर फैसला टाल दिया है. यह मामला अब जून में चर्चा के लिए रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि नोएल टाटा ने कुछ शर्तों के साथ दोबारा नियुक्ति की बात रखी थी. हालांकि पहले से मंजूरी के मुताबिक चंद्रशेखरन फरवरी 2027 तक चेयरमैन बने रहेंगे. इस खबर से टाटा ग्रुप की कंपनियों में हलचल रह सकती है.
Hindalco Industries
कंपनी की पूरी तरह स्वामित्व वाली इकाई Novelis Inc ने AV Minerals Netherlands के साथ सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है. इसके तहत 13,33,333 कॉमन शेयर 150 डॉलर प्रति शेयर के भाव से जारी किए जाएंगे, जिससे करीब 200 मिलियन डॉलर जुटाए जाएंगे. AV Minerals, Hindalco की ही पूरी तरह स्वामित्व वाली इकाई है.
Lupin
Lupin को USFDA से Brivaracetam Oral Solution 10 mg प्रति mL के लिए मंजूरी मिल गई है. यह दवा एक महीने से ज्यादा उम्र के मरीजों में आंशिक दौरे के इलाज के लिए दी जाती है. यह दवा UCB की Briviact Oral Solution के बराबर है. कंपनी ने अमेरिका में इसकी लॉन्चिंग भी शुरू कर दी है.
Rail Vikas Nigam Ltd
Rail Vikas Nigam Ltd यानी RVNL को Central Railway से 270.22 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है.
Dr Reddy’s Laboratories
Dr Reddy’s को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन से सूचना मिली है कि कथित अनुचित भुगतान के मामले में की जा रही जांच अब समाप्त कर दी गई है. यह खबर निवेशकों के लिए राहत की मानी जा सकती है.
Indian Railway Finance Corporation
IRFC में सरकार 2 प्रतिशत हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेगी, साथ में 2 प्रतिशत का ग्रीन शू ऑप्शन भी है. OFS का फ्लोर प्राइस 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. नॉन रिटेल निवेशकों के लिए ऑफर 25 फरवरी को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 26 फरवरी को आवेदन कर सकेंगे. अगर पूरा ग्रीन शू ऑप्शन इस्तेमाल होता है तो कुल 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक सकती है.
Waaree Energies
कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट Waaree Forever Energies Private Ltd को Solar Energy Corporation of India से 300 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है. यह प्रोजेक्ट गुजरात के द्वारका में लगाया जाएगा और इसके साथ 25 साल का पावर परचेज एग्रीमेंट भी है.
HG Infra Engineering
HG Infra को National Highways Authority of India से ओडिशा में कैपिटल रीजन रिंग रोड के छह लेन वाले प्रोजेक्ट के लिए L1 बोलीदाता घोषित किया गया है. 40.33 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1827.33 करोड़ रुपये है. कंपनी की बोली 1582.11 करोड़ रुपये की है. यह प्रोजेक्ट 910 दिनों में पूरा किया जाना है.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
