Stocks to Watch : Tata Motors, Bharti Airtel, Lupin समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
बड़े ऑर्डर और बिजनेस अपडेट्स के चलते इन स्टॉक्स में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, DLF, ऑयल इंडिया और TVS Holdings समेत कई कंपनियों ने अपने मार्च तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं, जिनका असर आज बाजार में दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं किन स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी.

13 मई को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. ऐसे में 14 मई के कारोबार में भी कई चुनिंदा शेयर निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर रहने वाले हैं. तिमाही नतीजों, डिविडेंड ऐलान, बड़े ऑर्डर और बिजनेस अपडेट्स के चलते इन स्टॉक्स में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, DLF, ऑयल इंडिया और TVS Holdings समेत कई कंपनियों ने अपने मार्च तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं, जिनका असर आज बाजार में दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं किन स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी.
NBCC (India) Limited
NBCC इंडिया को Central Bank of India से आंध्र प्रदेश में 131.02 करोड़ रुपये का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है. इस खबर के चलते स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है.
TVS Holdings
TVS Holdings ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 283 करोड़ रुपये से बढ़कर 424 करोड़ रुपये पहुंच गया. आय 11,800 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,588 करोड़ रुपये रही. EBITDA में भी मजबूत बढ़त रही, हालांकि मार्जिन 16.2 फीसदी से घटकर 15.5 फीसदी पर आ गए.
Kaynes Technology
कंपनी का मुनाफा 21.5 फीसदी घटकर 91.2 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कंपनी की आय 26.2 फीसदी बढ़कर 1,242.6 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना रहा.
Tata Motors
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33.8 फीसदी बढ़कर 1,793 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू 19.4 फीसदी बढ़कर 26,098 करोड़ रुपये रहा. EBITDA में 8.6 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई, हालांकि मार्जिन घटकर 10.12 फीसदी पर आ गया. कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.
Bharti Airtel
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 10.5 फीसदी बढ़कर 7,325 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 55,383 करोड़ रुपये रही. EBITDA में भी 2 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मार्जिन लगभग स्थिर रहे.
Bharti Hexacom
मार्च तिमाही में भारती हेक्साकॉम का मुनाफा 4.6 फीसदी घटकर 446.7 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कंपनी की आय 5.4 फीसदी बढ़कर 2,414 करोड़ रुपये पहुंच गई. EBITDA में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मार्जिन 51 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया. कंपनी ने 18 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया है.
DLF Limited
DLF की चौथी तिमाही का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग स्थिर रहा और 1.1 फीसदी घटकर 1,268.6 करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं रेवेन्यू 42 फीसदी गिरकर 1,814 करोड़ रुपये रहा. EBITDA में 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और मार्जिन घटकर 22.6 फीसदी रह गया. कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
Lupin Limited
इस फार्मा कंपनी को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर US FDA से Famotidine Injection के लिए मंजूरी मिली है. यह दवा पेट के अल्सर और एसिडिटी के इलाज में इस्तेमाल होती है. कंपनी के मुताबिक, यह दवा Merck की Pepcid Injection के बराबर प्रभावी मानी गई है.
Oil India Limited
ऑयल इंडिया की मार्च तिमाही का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा. कंपनी का मुनाफा 808 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,789.5 करोड़ रुपये हो गया. आय में 21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई और यह 5,960.6 करोड़ रुपये रही. EBITDA 39 फीसदी बढ़ा, जबकि मार्जिन 26.6 फीसदी से बढ़कर 30.5 फीसदी पर पहुंच गया.
Crompton Greaves Consumer Electricals
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स को चौथी तिमाही में 533.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी मुनाफे में थी. हालांकि कंपनी की आय करीब 11 फीसदी बढ़कर 2,283.3 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने 716 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम दर्ज किए हैं. EBITDA में हल्की बढ़त रही, लेकिन मार्जिन कमजोर पड़े. कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
Man Infraconstruction
कंपनी का चौथी तिमाही प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का मुनाफा 34.4 फीसदी घट गया, जबकि रेवेन्यू में 50.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. EBITDA में 82 फीसदी की कमी आई और मार्जिन भी दबाव में रहे.
ZF Commercial Vehicle Control Systems India
ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया का चौथी तिमाही मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 146.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी की आय और EBITDA दोनों में सुधार देखने को मिला, हालांकि मार्जिन में हल्की गिरावट रही. कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.