Stock to watch: 13 मार्च को फोकस में रहेंगे JK Lakshmi Cement, Gravita India, Balaji Amines समेत ये शेयर
13 मार्च के कारोबार में JK Lakshmi Cement, Gravita India, Balaji Amines, KPI Green Energy और Kalpataru समेत कई शेयर फोकस में रह सकते हैं. खनन अधिकार, अधिग्रहण, फंड जुटाने, जॉइंट वेंचर और प्रोजेक्ट अपडेट जैसी खबरों के चलते इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है.
शेयर बाजार में 13 मार्च के कारोबार में कुछ कंपनियों के शेयर निवेशकों की नजर में रह सकते हैं. ऑर्डर हासिल करने, निवेश, अधिग्रहण और अन्य कारोबारी अपडेट के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइये जानते हैं कि ये शेयर कौन से हैं और इनमें क्यों हलचल रह सकती है.
फोकस में रहेंगे ये शेयर
JK Lakshmi Cement को असम में जुईपहाड़ न्यू उमरांगसो लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए ‘प्रेफर्ड बिडर’ घोषित किया गया है. यह खनन क्षेत्र करीब 405 हेक्टेयर में फैला है. इसके अलावा कंपनी ने NECEM Cements में 77.96 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दी है/
Max Financial Services के बोर्ड ने 2,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है. यह राशि मुख्य रूप से इसकी सहायक कंपनी Axis Max Life Insurance के कारोबार विस्तार के लिए इस्तेमाल की जाएगी.
Manorama Industries ने इक्विटी शेयर, नॉन-कन्वर्टिबल डेब्ट और अन्य सिक्योरिटीज के जरिए 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी है.
वहीं Nectar Lifesciences ने अपनी सहायक कंपनी Avensis Exports के साथ 100 करोड़ रुपये तक के इंटर-कॉरपोरेट लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
Balaji Amines को पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अमोनिया की आपूर्ति में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. अमोनिया कंपनी के लिए अहम कच्चा माल है और इसकी कमी के कारण कंपनी के कुछ प्लांट फिलहाल बंद हैं. इस खबर से इस शेयर पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.
Gravita India ने 559 करोड़ रुपये में Rashtriya Metal Industries में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. यह सौदा 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. इससे शेयर में तेजी आ सकती है.
Action Construction Equipment ने जापान की Kato Works के साथ संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) समझौता किया है. इससे कंपनी की उत्पाद क्षमता और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
इसके अलावा Kalpataru ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में श्री महालक्ष्मी सीएचएस के पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. लगभग 3 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट का अनुमानित विकास मूल्य करीब 1,400 करोड़ रुपये है.
वहीं KPI Green Energy ने अतिरिक्त 35 मेगावॉट सोलर क्षमता चालू की है, जिससे कंपनी की कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 589 मेगावॉट हो गई है.
यह भी पढ़ें: LPG संकट से देश के दो बड़े क्लाउड किचन बंद, 5000 में भी नहीं मिल रही गैस, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
