Stocks to Watch: Titan, Eicher Motors, Ather Energy समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर

आज के कारोबार में शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियां चर्चा में रहने वाली हैं. निवेश, ब्लॉक डील, तिमाही नतीजे, ऑर्डर मिलने और टॉप मैनेजमेंट में बदलाव जैसी खबरों के चलते कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: freepik

बीते कारोबारी दिन बाजार में तेजी रही थी. अहम बात ये है कि निफ्टी 25900 के ऊपर बंद हुआ था. सेंसेक्स करीब 208 अंक की तेजी के साथ 84,274 पर बंद हुआ था. आज के कारोबार में शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियां चर्चा में रहने वाली हैं. निवेश, ब्लॉक डील, तिमाही नतीजे, ऑर्डर मिलने और टॉप मैनेजमेंट में बदलाव जैसी खबरों के चलते कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी.

आज आने वाले नतीजे

आज Mahindra & Mahindra, LG Electronics India, Lenskart Solutions, Ashok Leyland, Aarey Drugs & Pharmaceuticals, Amagi Media Labs, Amara Raja Energy & Mobility, AstraZeneca Pharma India, Avanti Feeds, CARE Ratings, Carraro India, Divis Laboratories, Godrej Industries, International Gemmological Institute India, Max Financial Services, Patanjali Foods और Yatra Online अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

Titan Company के नतीजे

Titan Company ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 60.8 प्रतिशत बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,047 करोड़ रुपये था. वहीं रेवेन्यू 43.3 प्रतिशत बढ़कर 25,416 करोड़ रुपये हो गया. लेबर कोड का असर इस तिमाही में 152 करोड़ रुपये रहा.

Apollo Hospitals Enterprise

Apollo Hospitals Enterprise का कंसोलिडेटेड मुनाफा तीसरी तिमाही में 34.9 प्रतिशत बढ़कर 502.3 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की आय 17.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,477.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. लेबर कोड का असर 19.2 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.

Eicher Motors के नतीजे

Eicher Motors का कंसोलिडेटेड मुनाफा 21.4 प्रतिशत बढ़कर 1,420.6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 23 प्रतिशत बढ़कर 6,114 करोड़ रुपये हो गया. इस तिमाही में लेबर कोड का असर 55.5 करोड़ रुपये रहा.

Grasim Industries

Grasim Industries का मुनाफा तीसरी तिमाही में 26.4 प्रतिशत बढ़कर 1,036.6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की आय 25.3 प्रतिशत बढ़कर 44,312 करोड़ रुपये हो गई.

Britannia Industries

Britannia Industries का मुनाफा 17.1 प्रतिशत बढ़कर 682.1 करोड़ रुपये रहा. वहीं रेवेन्यू 8.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,969.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

Oil India

Oil India का मुनाफा तीसरी तिमाही में 10.7 प्रतिशत घटकर 1,195.1 करोड़ रुपये रहा. कंपनी की आय लगभग स्थिर रही और 8,330.1 करोड़ रुपये दर्ज की गई.

Torrent Power

Torrent Power का मुनाफा 35.2 प्रतिशत बढ़कर 643.1 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में भी 4.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 6,777.9 करोड़ रुपये रहा.

Ather Energy

Ather Energy में National Investment and Infrastructure Fund II करीब 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिये बेच सकता है. इस डील का साइज करीब 533.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Tata Motors Commercial Vehicle

Tata Motors Commercial Vehicle की इंडोनेशिया स्थित सब्सिडियरी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को 70,000 Yodha और Ultra T 7 वाहनों का ऑर्डर मिला है. इन वाहनों का इस्तेमाल खेती और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में किया जाएगा.

Ion Exchange India

Ion Exchange India की ओमान स्थित सब्सिडियरी को Petroleum Development Oman से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह 20 साल का समझौता है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 1,730 करोड़ रुपये है.

Highway Infrastructure

Highway Infrastructure को मुंडका फी प्लाजा के संचालन और यूजर फीस वसूली का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 64.68 करोड़ रुपये है.

Tata Communications

Tata Communications के बोर्ड ने Siddhartha Mundra को Chief Financial Officer Designate नियुक्त किया है. वह 23 फरवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 1 मई से कंपनी के पूर्ण CFO बनेंगे.

Shoppers Stop

Shoppers Stop के बोर्ड ने Pankaj Chaturvedi को नया Chief Financial Officer और Key Managerial Personnel नियुक्त किया है. वह 1 अप्रैल से जिम्मेदारी संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें: जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश 14 प्रतिशत घटा, गोल्ड ETF को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 25900 के ऊपर, ऑटो शेयरों में तेजी, तिमाही नतीजों के बाद उछला TITAN

Q3 में इस महारत्‍न कंपनी का 11% घटा मुनाफा, फिर भी ₹7 का दे रही डिविडेंड, रिकाॅर्ड डेट तय

इस रिन्यूएबल कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! 52-वीक लो से शेयरों में आ रही रैली, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई हिस्सेदारी

P&G हेल्थ का बंपर डिविडेंड: आज खरीदारी का आखिरी मौका, मिलेगा 160 रुपये प्रति शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

3000% का मल्‍टीबैगर रिटर्न दे चुका ट्रांसफार्मर स्‍टॉक हुआ बेदम, 52% तक टूटा, इन फैक्‍टर्स ने डुबोई नैया, जानें क्‍या हो पाएगी रिकवरी

इस कंपनी को मिल रहे बड़े ऑर्डर, 3 महीने में 22% चढ़े शेयर, रेलवे सेक्टर से है इसका नाता