Stocks to Watch : Titan से Oil India तक, आज इन शेयरों पर रहेगी मार्केट की नजर

10 अगस्त को शेयर मार्केट में कई कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी. टाइटन, ऑयल इंडिया, सिग्नेचर ग्लोबल, एमक्योर फार्मा, राइट्स, एनएमडीसी और अकुम्स ड्रग्स समेत कई शेयरों में नतीजों और कारोबारी अपडेट के चलते हलचल रह सकती है. टाइटन का मुनाफा 62.9 फीसदी और ऑयल इंडिया का मुनाफा 253 फीसदी बढ़ा है.

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर. Image Credit: money9live

Highlights

  • टाइटन का मुनाफा 62.9 फीसदी और ऑयल इंडिया का मुनाफा 253 फीसदी बढ़ा है.
  • सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में नई परियोजना के लिए जमीन समझौता किया है.
  • राइट्स ने एचपीसीएल के साथ रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समझौता किया किया है.

शेयर मार्केट में आज कई कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. Titan Company, Oil India, Signature Global, Emcure Pharmaceuticals, RITES, Akums Drugs, Nitin Spinners और Anant Raj समेत कई कंपनियां अपने ताजा नतीजों और कारोबारी अपडेट के चलते निवेशकों के रडार पर हैं. इसके अलावा Vodafone Idea, Bosch, Bharat Forge, Hindustan Copper और Zee Entertainment जैसी कई कंपनियां आज अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. ऐसे में आज का कारोबार नतीजों और कॉरपोरेट घोषणाओं के दम पर काफी सक्रिय रह सकता है.

Oil India के नतीजों ने बढ़ाया भरोसा

Titan Company ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.9 फीसदी बढ़कर 1777 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 29.3 फीसदी बढ़कर 21356 करोड़ रुपये रहा. दूसरी ओर Oil India का मुनाफा 253 फीसदी बढ़कर 2870.2 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 58.8 फीसदी बढ़कर 7958.1 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों पर मार्केट की खास नजर रहेगी.

Nitin Spinners और Anant Raj भी चर्चा में

Akums Drugs and Pharmaceuticals ने पहली तिमाही में 56.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 101 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का रेवेन्यू भी 13.9 फीसदी बढ़ा. Nitin Spinners का मुनाफा 83.6 फीसदी बढ़कर 75.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि Anant Raj का मुनाफा करीब 19 फीसदी बढ़ा. Ambika Cotton Mills ने भी 61.4 फीसदी की मजबूत मुनाफा ग्रोथ दर्ज की. इन कंपनियों के शेयरों में भी आज कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है.

Signature Global और RITES से जुड़ी बड़ी घोषणाएं

Signature Global और उसकी सहयोगी कंपनी ने Sohna Gurugram में दो बड़े जमीन समझौते किए हैं. इन प्रोजेक्ट का कुल संभावित डेवलपमेंट एरिया करीब 21.8 लाख वर्ग फुट है. वहीं RITES ने Hindustan Petroleum Corporation के साथ रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए समझौता किया है. यह साझेदारी कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य की आय को मजबूत करने में मदद कर सकती है. इन दोनों कंपनियों के शेयर भी निवेशकों की नजर में रहेंगे.

यह भी पढ़ें- टॉप-10 कंपनियों में बड़ा उलटफेर, किसे हुआ फायदा-किसे नुकसान?

आज इन कंपनियों के नतीजों पर भी रहेगी नजर

आज Vodafone Idea, Bosch, Amara Raja Energy and Mobility, AstraZeneca Pharma, Bharat Forge, Gland Pharma, Hindustan Copper, KEC International, Info Edge, PC Jeweller, Triveni Turbine, TVS Supply Chain Solutions, Websol Energy System, Wockhardt, Yatharth Hospital और Zee Entertainment समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इन कंपनियों के नतीजे आज मार्केट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए निवेशकों की नजर पूरे दिन इन शेयरों पर बनी रह सकती है.

डिस्क्लेमर: मनी9 लाइव किसी भी स्टॉक, म्यूचुअल फंड या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.