Stocks to Watch Today: Bharti Airtel, Berger Paints, RVNL समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!
आज शेयर बाजार में कई बड़े शेयर नतीजों और अहम खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. इनमें Tata Steel, Shree Cement, Siemens, Bosch, BEML, Capillary Technologies, CESC, Crompton Greaves Consumer Electricals, Gateway Distriparks, Indian Renewable Energy Development Agency, JK Tyre and Industries, Kalpataru, Kalyan Jewellers India जैसे नाम शामिल हैं.
बीते कारोबारी दिन बाजार में गिरावट रही थी. सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 133 अंकों की गिरावट के साथ 25,642 के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार 6 फरवरी को शेयर बाजार में कई बड़े शेयर नतीजों और अहम खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं. इनमें Tata Steel, Shree Cement, Siemens, Bosch, BEML, Capillary Technologies, CESC, Crompton Greaves Consumer Electricals, Gateway Distriparks, Indian Renewable Energy Development Agency, JK Tyre and Industries, Kalpataru, Kalyan Jewellers India जैसे नाम शामिल हैं.
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, उनमें Tata Steel, Shree Cement, Siemens, Bosch, BEML, Capillary Technologies, CESC, Crompton Greaves Consumer Electricals, Gateway Distriparks, Indian Renewable Energy Development Agency, JK Tyre and Industries, Kalpataru, Kalyan Jewellers India, Krishna Institute of Medical Sciences, Lemon Tree Hotels, Medi Assist Healthcare Services, MRF, Shipping Corporation of India, Baazar Style Retail, Sula Vineyards, Sun TV Network और Whirlpool of India शामिल हैं.
Bharti Airtel के नतीजे
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत गिरकर 6,630.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 14,760.7 करोड़ रुपये था. हालांकि रेवेन्यू में 15.2 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 53,981.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 7.2 प्रतिशत बढ़कर 31,143.6 करोड़ रुपये रहा, लेकिन मार्जिन घटकर 57.7 प्रतिशत रह गया.
Tata Motors Passenger Vehicles
कंपनी को तीसरी तिमाही में 233 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1,471 करोड़ रुपये का मुनाफा था. रेवेन्यू में 25.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 15,268 करोड़ रुपये पहुंच गया. तिमाही में 622 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी दर्ज किया गया.
Berger Paints India
कंपनी का मुनाफा 8.3 प्रतिशत घटकर 271.4 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में मामूली 0.3 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 2,984 करोड़ रुपये रहा. तिमाही में 53.31 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी रहा.
Hero MotoCorp
कंपनी का मुनाफा 12.1 प्रतिशत बढ़कर 1,348.6 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में 20.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 12,328.4 करोड़ रुपये पहुंच गया. लेबर कोड के चलते 119 करोड़ रुपये का असर दर्ज किया गया.
Bharti Hexacom
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 81.6 प्रतिशत उछलकर 473.7 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 4.8 प्रतिशत बढ़कर 2,359.8 करोड़ रुपये पहुंच गया. एक्सेप्शनल लॉस घटकर 9.1 करोड़ रुपये रह गया.
KNR Constructions
कंपनी का मुनाफा 58.6 प्रतिशत गिरकर 102.8 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में भी 12.4 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 743.2 करोड़ रुपये रहा.
Rail Vikas Nigam
कंपनी का मुनाफा 3.7 प्रतिशत बढ़कर 322.8 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,684.5 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Astral
कंपनी का मुनाफा 5.6 प्रतिशत घटकर 107.7 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू में 10.3 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 1,541.5 करोड़ रुपये रहा. तिमाही में 16.5 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया गया.
Federal Bank
Federal Bank के शेयरों पर नजर रहेगी क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने Asia II TopCo XIII Pte को बैंक में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है.
UltraTech Cement
कंपनी ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ यूनिट में 2.7 मिलियन टन सालाना अतिरिक्त ग्राइंडिंग क्षमता के चालू होने की जानकारी दी है. इसके बाद अलीगढ यूनिट की कुल क्षमता 4.0 मिलियन टन सालाना हो गई है. उत्तर प्रदेश में कंपनी की कुल क्षमता अब 13.1 मिलियन टन सालाना हो गई है. इसके साथ ही UltraTech की घरेलू ग्रे सीमेंट क्षमता 191.36 मिलियन टन और वैश्विक क्षमता 196.76 मिलियन टन सालाना हो गई है.
Unicommerce Esolutions
रणवीर सिंह और निकुंज बियानी द्वारा सह स्थापित न्यूट्रिशन ब्रांड SuperYou ने अपनी ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स गतिविधियों को मजबूत करने के लिए Unicommerce के साथ साझेदारी की है. इसके तहत कंपनी Unicommerce के Uniware प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऑर्डर और इन्वेंट्री मैनेजमेंट के लिए करेगी.
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




