Stocks to Watch Today: SBI, Tata Steel, Shree Cement समेत इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, रखें नजर!

आज, 9 फरवरी को शेयर बाजार में नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई प्रमुख शेयर फोकस में रह सकते हैं. बैंकिंग, फार्मा, सीमेंट, पावर और ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की खास हलचल देखने को मिल सकती है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: freepik

बीते कारोबारी दिन बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ था. ट्रेड डील के बाद विदेशी निवेशकों की लौटती खरीदारी भी दिख रही है, जिससे थोड़ा सेंटीमेंट बदला है. आज, 9 फरवरी को शेयर बाजार में नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई प्रमुख शेयर फोकस में रह सकते हैं. बैंकिंग, फार्मा, सीमेंट, पावर और ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की खास हलचल देखने को मिल सकती है.

आज नतीजे जारी करने वाली कंपनियां

आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, उनमें Zydus Lifesciences, Aurobindo Pharma, All Time Plastics, Amber Enterprises India, Bajaj Electricals, Bata India, Enviro Infra Engineers, PNGS Gargi Fashion Jewellery, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Happiest Minds Technologies, Navin Fluorine International, P N Gadgil Jewellers, Ramco Cements, Sun Pharma Advanced Research Company, Trident और Vadilal Industries शामिल हैं. इन शेयरों में नतीजों के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

State Bank of India

State Bank of India ने तीसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत बढ़कर 21028.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 16891.4 करोड़ रुपये था. Net Interest Income 9 प्रतिशत बढ़कर 45190.4 करोड़ रुपये रहा. Other Income में 66.3 प्रतिशत की तेज बढ़त देखने को मिली और यह 18358.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं Operating Profit 39.5 प्रतिशत उछलकर 32862.4 करोड़ रुपये रहा.

Tata Steel

Tata Steel के नतीजों ने भी बाजार को चौंकाया है. कंपनी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 9 गुना से ज्यादा बढ़कर 2730.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 295.5 करोड़ रुपये था. Revenue में भी 6.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 57002.4 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Shree Cement

Shree Cement ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 37.9 प्रतिशत बढ़कर 266.7 करोड़ रुपये रहा. Revenue में 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 4800.5 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Bosch

Bosch का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है. कंपनी का मुनाफा 16.2 प्रतिशत बढ़कर 532.1 करोड़ रुपये हो गया. Revenue 9.4 प्रतिशत बढ़कर 4885.6 करोड़ रुपये रहा.

Oswal Pumps

Oswal Pumps ने तीसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का मुनाफा 13.9 प्रतिशत बढ़कर 91.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि Revenue में 32 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ यह 501.1 करोड़ रुपये पहुंच गया.

HBL Engineering

HBL Engineering के नतीजे काफी मजबूत रहे. कंपनी का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा उछलकर 220.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. Revenue में भी 94 प्रतिशत की बड़ी छलांग देखने को मिली और यह 874 करोड़ रुपये रहा.

Reliance Industries

Reliance Industries की FMCG सब्सिडियरी Reliance Consumer Products ने ऑस्ट्रेलिया की हेल्दी बेवरेज कंपनी Goodness Group Global में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है. इस साझेदारी के तहत Nexba और PACE जैसे हेल्दी ड्रिंक ब्रांड्स को भारत समेत अन्य नए बाजारों में उतारा जाएगा. PACE ब्रांड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान Pat Cummins के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

Ipca Laboratories

Ipca Laboratories के तारापुर स्थित API मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को US FDA से Establishment Inspection Report मिल गई है. इस यूनिट को Voluntary Action Indicated यानी VAI कैटेगरी में रखा गया है, जिससे यह साफ होता है कि यूनिट CGMP नियमों के तहत स्वीकार्य स्थिति में है. US FDA ने इस प्लांट का निरीक्षण 1 से 5 दिसंबर 2025 के बीच किया था.

Power Finance Corporation और REC

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद Power Finance Corporation ने REC में सरकार की 52.63 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. इसके बाद PFC और REC अब होल्डिंग और सब्सिडियरी कंपनी के रूप में काम करेंगी. PFC के बोर्ड ने बजट ऐलान के बाद PFC और REC के मर्जर को लेकर भी सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मर्ज की गई इकाई सरकारी कंपनी बनी रहे.

Biocon

Fitch Ratings ने Biocon की Long Term Foreign Currency Issuer Default Rating का आउटलुक Stable से बदलकर Positive कर दिया है और रेटिंग BB माइनस पर बरकरार रखी है. साथ ही Biocon Biologics Global Plc द्वारा जारी 800 मिलियन डॉलर के सिक्योर्ड नोट्स की BB रेटिंग भी कायम रखी गई है. Fitch के मुताबिक हालिया इक्विटी इश्यू के बाद कंपनी का कर्ज घटने से फाइनेंशियल स्थिति में सुधार की उम्मीद है.

Tata Chemicals

Tata Chemicals ने तमिलनाडु में नया ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए 515 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. यह प्लांट आयोडाइज्ड वैक्यूम साल्ट ड्राइड का उत्पादन करेगा और इसकी सालाना क्षमता 210 किलो टन होगी. कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट करीब 36 महीनों में पूरा हो जाएगा.

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Eugia Pharma Specialities की फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थ्री का US FDA ने निरीक्षण किया है. यह निरीक्षण 27 जनवरी से 6 फरवरी के बीच हुआ, जिसमें 11 ऑब्जर्वेशन दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक ये सभी ऑब्जर्वेशन प्रोसीजरल हैं.

BEML

BEML के बोर्ड ने मध्य प्रदेश के उमरिया में ग्रीनफील्ड रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट BRAHMA लगाने के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट अगले पांच साल में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- इस सेक्टर में भयानक सेलिंग का प्रेशर! टूट रहे ये शेयर, क्या आज भी आएगी बिकवाली की आंधी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Tata Power vs Adani Power: कौन है रिन्यूएबल सेक्टर का असली किंग? किसका फ्यूचर प्लान दमदार, कौन बड़ा मल्टीबैगर

महंगाई के आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से Q3 नतीजे तक, इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर

TVS vs Bajaj vs Hero: Q3FY26 में किस दोपहिया कंपनी ने मारी बाजी, जानें सेल्स और फाइनेंशियल आंकड़ें

जनवरी में FII ने इन 3 मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, इस कंपनी में कुल होल्डिंग 13 फीसदी के पार

ये PSU शेयर अगले हफ्ते देंगे 7.50 रुपये तक का डिविडेंड, डेट जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर

Nifty Outlook Feb 9: डेली चार्ट पर बनी कैंडल दे रही डाउनवर्ड करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल का संकेत, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल