TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

‘ऊंची दुकान फीके पकवान’ साबित हुआ Studds IPO, 3.42% डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए शेयर, डूबे निवेशकों के पैसे

हेलमेट बनाने वाली कंपनी studds के आईपीओ से निवेशकों को काफी उम्‍मीद थी. सब्‍सक्रिप्‍शन के दौरान इसे निवेशकों से अच्‍छा रिस्‍पांस भी मिला था, लेकिन इसके शेयर डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए, जिससे निवेशकों की उम्‍मीदें टूट गईं.

studds के शेयर 7 नवंबर को हुए लिस्‍ट Image Credit: money9 live

Studds Accessories IPO Listing: हेलमेट बनाने वाली दिग्‍गज कंपनी स्‍टड्स के आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मगर इसकी लिस्टिंग ने निवेशकों की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया. इसके शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर ₹565 प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹585 से 3.42% कम है. वहीं BSE पर स्टॉक 2.56% डिस्‍काउंट के साथ ₹570 पर लिस्‍ट हुआ.

Studds Accessories Ltd. का IPO 30 अक्टूबर को खुला था, जबकि 3 नवंबर को सब्सक्रिप्शन बंद हुआ. सब्‍सक्रिप्‍शन के दौरान निवेशकों ने इसमें खूब उत्‍साह दिखाया था. जिसके चलते इस मेनबोर्ड ऑफर के लिए 73 गुना से अधिक बोली लगी, निवेशकों ने 39,92,36,150 शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि केवल 54,50,284 शेयरों की पेशकश थी. मगर शेयरों के डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट होने से न सिर्फ निवेशकों के पैसे डूबे, बल्कि ये उनके लिए ऊंची दुकान फीके पकवान साबित हुआ.

कितना हुआ नुकसान?

Studds आईपीओ में एक लॉट 25 शेयरों का था, जिसके लिए ₹14,625 का निवेश जरूरी था. चूंकि इसका प्राइस बैंड 585 रुपये था और इसकी लिस्टिंग 565 रुपये पर हुई है तो एक लॉट के निवेश पर ₹500 का नुकसान हुआ, जो कि लगभग 3.42% है.

क्‍या था प्राइस बैंड?

Studds Accessories का IPO ₹455.49 करोड़ का बुक-बिल्डिंग इश्यू है, जो पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था. कंपनी ने ₹557-585 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जो ऊपरी सीमा पर इसे लगभग ₹2,300 करोड़ का वैल्यूएशन देता है. IPO का मैनेजमेंट IIFL Capital Services और ICICI Securities कर रहे हैं, और शेयरों की लिस्टिंग 7 नवंबर को हुई.

फाइनेंशियल स्‍टेटस

वित्‍तीय वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 21.7% बढ़कर ₹69.64 करोड़ हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह ₹57.23 करोड़ था. इसका ऑपरेशनल रेवेन्‍यू 10.4% बढ़कर ₹583.82 करोड़ हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष में ₹529.02 करोड़ था.

यह भी पढ़ें: पटरी से उतरे रेलवे स्‍टॉक्‍स! RVNL, IRCON समेत ये शेयर लुढ़के, 52 हफ्ते के हाई से 36% नीचे कर रहे ट्रेड

कंपनी का कारोबार

1975 में स्थापित Studds, दोपहिया हेलमेट ‘Studds’ और ‘SMK’ ब्रांड के तहत डिजाइन, मैन्युफैक्चर, मार्केट और बेचती है, साथ ही मोटरसाइकिल एक्सेसरीज जैसे लगेज, ग्लव्स, रेन सूट्स, राइडिंग जैकेट्स, आईवियर और हेलमेट लॉक भी पेश करती है. यह भारत में हेलमेट बिक्री में मार्केट लीडर है. इसके उत्पाद भारत में और 70 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं, जिनमें अमेरिका, एशिया (भारत को छोड़कर), यूरोप और अन्य क्षेत्र शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.