बिजली की तरह चमका सुजलॉन एनर्जी का शेयर, 3% उछला स्टॉक, लगातार मिला तीसरा ऑर्डर
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन को एक और बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे इसके शेयरों में कारोबारी सत्र के आखिरी दिन उछाल देखने को मिला. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे एम्पिन एनर्जी ने लगातार ये तीसरा ऑर्डर मिला है. तो शेयरों में कितनी दिखी तेजी, अब तक कितना दे चुका है रिटर्न, जानें पूरी डिटेल.
Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में देश की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. इसके शेयर करीब 3 फीसदी तक उछलकर 64.26 रुपये के अपने इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए. तीन दिन की गिरावट के बाद ये तेजी तब आई, जब सुजलॉन ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 170.1 मेगावाट का नया विंड पावर प्रोजेक्ट हासिल करने का ऐलान किया. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे AMPIN एनर्जी से लगातार तीसरा ऑर्डर मिला है.
170.1 MW का है प्रोजेक्ट
इस डील के तहत सुजलॉन कुरनूल में 170.1 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट डेवलप करेगी. कंपनी 54 हाईटेक S144 विंड टर्बाइन जनरेटर्स (WTGs) लगाएगी, जिनमें हाइब्रिड लैटिस टावर्स (HLT) होंगे. हर टर्बाइन की क्षमता 3.15 मेगावाट होगी. ये डील सिर्फ टर्बाइन्स सप्लाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सुजलॉन प्रोजेक्ट का पूरा एक्जीक्यूशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और लंबे समय तक ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस सर्विसेज भी देगी.
रिकॉर्ड ऑर्डर बुक हुई दमदार
FY25 में सुजलॉन ने बेहतर प्रदर्शन किया है. Q4 में कंपनी ने रिकॉर्ड 573 मेगावाट की डिलीवरी की और पूरे साल में 1.55 गीगावाट डिलीवर किया. कंपनी की ऑर्डर बुक अब तक के सबसे बड़े स्तर 5.6 गीगावाट पर पहुंच गई है, जिसमें अकेले S144 प्लेटफॉर्म ने 5 गीगावाट का आंकड़ा पार किया है. सुजलॉन ने दमन और पॉन्डिचेरी में नैसेल एक्सपैंशन किया और S144–3.X MW सीरीज के लिए 10 नई प्रोडक्शन लाइन्स जोड़ी. कंपनी अब भारत के विंड एनर्जी गोल्स को सपोर्ट करने के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को और मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है.
यह भी पढ़ें: भारत बनेगा रेयर अर्थ का सुरपावर, सरकार ने बनाया 5000 करोड़ का सॉलिड प्लान, हिलेगा चीन का साम्राज्य
शेयरों ने कितना दिया रिटर्न?
सुजलॉन के शेयर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इसने एक महीने में 6.26% का रिटर्न दिया है. वहीं साल भर का इसका रिटर्न 26.84% रहा है, वहीं पांच साल में इसने 1,541.79% का धमाकेदार रिटर्न दिया है. FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 660 करोड़ से बढ़कर 2,072 करोड़ रुपये हो गया, और रेवेन्यू 10,851 करोड़ रुपये बढ़ा. मजबूत परफॉर्मेंस और लगातार ऑर्डर पाने की वजह से स्टॉक निवेशकों का चहेता बना हुआ है.
Latest Stories
AI शेयरों में बिकवाली के बीच चमके IT स्टॉक्स, TCS और Tech Mahindra में 4% से ज्यादा की तेजी, जानें वजह
शेयर बाजार में ब्लडबाथ! सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, Nifty 25500 के नीचे, गिरावट की क्या है वजह?
3,744% तक छप्परफाड़ रिटर्न, अब इन 3 कंपनियों पर दांव लगा रही Apollo Micro Systems; रखें नजर
